रायपुर, 9 अक्टूबर 2025। बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से सीधा जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण कार्य को नई गति मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर लंबे हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय ने न्यूनतम टेंडर देने वाले ठेकेदार से अनुबंध की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।

इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 152 करोड़ रुपये है, जिसे शासन से मंजूरी मिल चुकी है। सड़क का निर्माण टू-लेन पेव्ड शोल्डर सहित किया जाएगा।
कुतुल, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित है, जो अब सीधे महाराष्ट्र सीमा के नीलांगुर से जुड़ जाएगा। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी का हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई करीब 195 किलोमीटर है। यह राजमार्ग कोण्डागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक जाता है और आगे महाराष्ट्र के आलापल्ली में एनएच-353डी से जुड़ता है।
राजमार्ग के पूर्ण होने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। वर्तमान में कोण्डागांव से नारायणपुर तक लगभग 50 किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है, जबकि नारायणपुर से कुतुल की दूरी 50 किलोमीटर और कुतुल से नीलांगुर तक 21.5 किलोमीटर है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के हिस्से में कुल 122 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से अबूझमाड़ क्षेत्र में फॉरेस्ट क्लियरेंस और निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा—
“राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी केवल सड़क नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है। इस परियोजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी।”
यह राजमार्ग न केवल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ेगा, बल्कि बस्तर क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का नया अध्या
य भी लिखेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...