रायपुर, 22 सितंबर 2025।राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों और प्रतिभाशाली बच्चों को मंच से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की दानशीलता की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज मानवता की सेवा और परोपकार के लिए हमेशा अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि “अग्रवाल समाज व्यापारिक कुशलता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है और समाज के प्रति अपने दायित्वों का लगातार निर्वहन कर रहा है।”
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि बीते 21 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादों को पूरा किया गया है। उन्होंने नई औद्योगिक नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर आधारित है।
साय ने आगे कहा कि देशभर में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत ऐतिहासिक क्षण है। अब जीएसटी के चार स्लैब की जगह दो स्लैब रह जाने से कारोबार आसान होगा और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। इससे राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य में अग्रवाल समाज की अहम भूमिका बताई। उन्होंने शारदीय नवरात्रि और अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी समाज सुधार और शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में और अधिक काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महाराज अग्रसेन के वैश्य धर्म अपनाने और बलि प्रथा समाप्त करने के योगदान को याद किया।
समारोह में सीआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, समाज अध्यक्ष विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...