Google Analytics Meta Pixel लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर दो बार लगी गेंद - Ekhabri.com

लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर दो बार लगी गेंद

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का बेहद रोमांचक टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने शानदार स्पेल के दौरान मार्नस लाबुशेन को दो बार चोटिल कर दिया, जिससे मैदान पर हड़कंप मच गया।

 

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को परेशानी में डाल दिया। 33वें ओवर में सिराज की तेज गेंद सीधे लाबुशेन के पैरों के बीच में लगी, जिससे वह तुरंत दर्द से कराहते नजर आए। हालांकि, उन्होंने खुद पर काबू तो कर लिया, लेकिन अगली ही गेंद ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। इस बार गेंद उनके प्राइवेट पार्ट पर लगी, जिससे उनके ट्राउजर पर लाल निशान भी साफ दिखाई दिया।

मैदान पर यह नजारा देख दर्शक हैरान रह गए। इसके बाद फिजियो को मार्नस लाबुशेन के लिए मैदान पर आना पड़ा। तभी हिंदी में कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने अपने साथी कमेंटेटर से मजाक-मजाक में एक सवाल पूछा. उन्होंने पूछा-“इसमें फिजियो क्या करेंगे।”, इसका जवाब उनके साथी कमेंटेटर के पास भी नहीं था। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, जहां सिराज की आक्रामकता और लाबुशेन के जुझारूपन की खूब चर्चा हो रही है।

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मार्नस लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी के 55वें ओवर में अर्धशतक जड़ा। मार्नस लाबुशेन ने 114 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर मार्नस लाबुशेन विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। लाबुशेन ने 145 गेंदों में 49.65 के स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *