ऑस्ट्रेलिया की सरकार और संस्थाओं पर बड़ा साइबर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार साइबर हैकर्स गैंग ने ऑस्ट्रेलिया पर यह अबतक का सबसे बड़ा साइबर अटैक किया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार और संस्थाओं को हैकर्स ने निशाना बनाया है।
यह हमला सरकार के हर स्तर पर किया गया है, यहां तक कि जरूरी सर्विस प्रोवाइडर्स और व्यापार पर भी अटैकर्स ने हमला किया है। हालांकि प्रधानमंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि यह हमला उनके देश के भीतर किसी ने किया है। प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि किसी बड़े पर्सनल डेटा में सेंधमारी नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गतिविधी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। इस हमले के पीछे कौन लोग हैं, इसकी पहचान में जुटे हुए हैं। एक्सपर्ट ने इन लोगों की पहचान स्टेट हैकर्स के रुप में की थी। दरअसल जिस स्तर का यह हैक है और इसकी जो प्रकृति है और जिस तरह से हमलावरों ने हमला किया है, वह किसी स्टेट एक्टर का ही काम है। हालांकि जब प्रधानमंत्री से पूछा गया कि कौन सा देश इस हमले के पीछे है तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लोगों के बीच नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे।
पीएम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में बहुत से देश लिप्त नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समान रूप से “दुर्भावनापूर्ण” गतिविधि वैश्विक स्तर पर देखी गई, लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कुछ अलग नहीं है। बता दें कि पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के मुख्य राजनीतिक दल और संसद पर साइबर अटैक हुआ था और इनके कंप्यूटर में सेंधमारी की गई थी। इसके पीछे भी सोफिस्टिकेटेड स्टेट एक्टर के होने की बात कही गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...