Google Analytics Meta Pixel यहां के छात्रावास के शौचालय में मिला 10वीं के छात्र का शव - Ekhabri.com

यहां के छात्रावास के शौचालय में मिला 10वीं के छात्र का शव

पठानकोट। पठानकोट के एमसीएस स्कूल में एक दसवीं के छात्र का शव शौचालय में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार को छात्र के मौत का समाचार मिला तो स्कूल पहुंचे और जमकर तोडफ़ोड़ की। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस जांच में लगी है। मृतक छात्र की पहचान गुरदासपुर के गांव झंडा लुबाना निवासी हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस जांच कर रही है। परिवार स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा है। बता दें कि हरप्रीत स्कूल के छत्रावास में रहता था। हरप्रीत के साथ ही उसकी जुड़वा बहन मनप्रीत कौर भी रहती थी। बुधवार को रात करीब सवा 11 बजे हरप्रीत का शव छात्रावास के शौचालय में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शाहपुरकंडी पुलिस को सूचित किया। गुरदासपुर से पहुंचे परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर हरप्रीत की हत्या कर शव को लटकाने के आरोप लगाया और जमकर तोडफ़ोड़ की। मृतक की मां सरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि रात को हरप्रीत की मौत हुई तो उन्हें तभी क्यों नहीं बताया गया। स्कूल प्रबंधन ने परिवार और उसी छात्रावास में रहती उसकी बहन से भी मामले को छिपा कर रखा। घटना के 10 घंटे बाद उन्हें थाने से फोन आया कि हरप्रीत को चोट लगी है। उसे ले जाओ। मां ने आरोप लगाया कि स्कूल में उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

पुलिस ने कब्जे में लिए सीसीटीवी फुटेज
मौके पर पहुंचे शाहपुरकंडी थाना प्रभारी ने स्कूल छात्रावास के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। डीएसपी धार रविंदर रूबी ने बताया कि सीसीटीवी के अनुसार हरप्रीत अकेला शौचालय की ओर जाता दिखाई दे रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच और परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, एमसीएस स्कूल में छात्रावास खुला था और बच्चे अंदर थे। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन सभी बच्चों को वहां से निकाला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...