बिहार में शराबबंदी के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ से गई विधानमंडल की सात सदस्यीय टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की। मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने को लेकर किए गए प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। छत्तीसगढ़ टीम के सदस्यों ने कहा कि शराबबंदी से अच्छा वातावरण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तो यह कहते रहे हैं कि शराबबंदी सभी जगहों पर लागू होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की मांग पर बिहार में 2016 में शराबबंदी लागू की गई है। जब हम बिहार कालेज आफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे,तो उस समय से ही शराबबंदी के खिलाफ थे। शराब के कारोबार से राज्य को पांच हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष राजस्व के रूप मे आमदनी हो रही थी, लेकिन दस हजार करोड़ रुपये लोगों का शराब पर खर्च हो रहा था। शराबबंदी लागू होने के बाद लोग उन पैसों का उपयोग अपनी जरूरत के लिए कर रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि शराबबंदी के बाद राज्य में पर्यटक नहीं आएंगे लेकिन शराबबंदी के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ी है। शराब से होने वाली बीमारियों के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट की मुख्यमंत्री ने विस्तार से चर्चा की। छत्तीसगढ़ से आए विधानमंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही बिहार में शराबबंदी लागू हो सकी है। हर जगह महिलाएं शराबबंदी की प्रशंसा कर रही। छत्तीसगढ़ की टीम में विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में आयी है। टीम में विधायक, द्वारिकाधीश यादव, रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी, कुंवर सिंह निषाद, दलेश्वर साहू, पुरुषोत्तम कंवर शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...