बस्तर, 07 जून 2025 | संवाददाता:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में घोषित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि ये दोनों परियोजनाएं बस्तर क्षेत्र के चहुमुखी विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
बस्तर को मिलेगी सिंचाई और विकास की डबल रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, जिससे यहाँ सिंचाई संसाधनों का समुचित विकास नहीं हो सका। बोधघाट बांध और इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजनाओं से लगभग 7 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई संभव होगी, जिससे क्षेत्र की कृषि, बिजली उत्पादन और रोजगार के अवसरों में बड़ा इज़ाफा होगा।
- बोधघाट परियोजना से 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन
-
3,78,475 हेक्टेयर भूमि में खरीफ व रबी फसल के लिए सिंचाई
-
4824 टन वार्षिक मत्स्य उत्पादन
-
49 मिलियन घनमीटर पेयजल उपलब्धता
वहीं इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना से कांकेर जिले की 50,000 हेक्टेयर भूमि सहित कुल 3 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत 49,000 करोड़ रुपए
इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब 49,000 करोड़ रुपए है:
बोधघाट बांध परियोजना में जलाशय की कुल भराव क्षमता 2727 मि.घ.मी तथा उपयोगी भराव क्षमता 2009 मि.घ.मी होगी।
इन जिलों को होगा सीधा लाभ
दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के 269 गांवों को बोधघाट परियोजना से लाभ
कांकेर जिले के अनेक गांवों में इंद्रावती-महानदी लिंक से सिंचाई सुविधा
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन दोनों परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिलने से बस्तर क्षेत्र आत्मनिर्भर, सक्षम और समृद्ध बन सकेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...