Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने कुम्हारी को मिला ढेरों सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने कुम्हारी को मिला ढेरों सौगात

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैडमिंटन कोर्ट,आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण


दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री महोदय ने इस मौके पर कहा कि सामुदायिक भवन के लोकार्पण से कुम्हारी के नागरिकों को सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। आश्रय स्थल के लोकार्पण के मौके पर उन्होंने कहा कि यहां रहने के साथ ही मनोरंजन का भी बेहतर इंतजाम किया गया है इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार,


मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा , खदान का भी होगा जीर्णोद्धार मछली पालन के लिए


दुर्ग। कुम्हारी में लगभग 5 करोड 72 लाख रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और एक करोड़ 52 लाख के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थोक सब्जी मंडी निर्माण की बड़ी घोषणा की। कुम्हारी में 23 करोड रुपए की लागत से यह सब्जी मंडी तैयार होगी। इसके साथ ही कुम्हारी नगर पालिका के सभी स्कूलों के जीर्णोद्धार की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने महामाया उद्यान के बगल से लगे खदान के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। यहां पर उन्होंने मछली पालन जैसी गतिविधियां कराने के निर्देश दिए ताकि मत्स्य पालकों को भी रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी क्षेत्र में 94 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं तथा 100 करोड रुपए के विकास कार्य अभी शुरू होने हैं। उन्होंने कहा कि इन 3 सालों में कुम्हारी की सूरत तेजी से बदली है। कोई भी नागरिक जब 3 साल बाद कुम्हारी पहुंचे तो इस शहर में वो बड़े बदलाव महसूस करेगा। हमें बहुत खुशी है कि कुम्हारी में हर संभव सुविधाएं अब मौजूद है। पहले न यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा थी न ही शिक्षा की अच्छी व्यवस्था थी। अब यहां पर अच्छा अस्पताल है दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है जो जंजगीरी और कुम्हारी में चल रहे हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय भी आरंभ किया गया है। रायपुर भिलाई को कुम्हारी कनेक्ट करता है लेकिन यहां की स्थिति बहुत खराब थी। हमने इसे बदलने का फैसला किया और आज विकास कार्यों के लोकार्पण के मौके पर महामाया उद्यान पहुंचकर में आप लोगों की खुशी को देख कर बहुत हर्षित हूं।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का आखिरी सत्र पुराने भवन में, 18 नवंबर को विशेष सत्र, जानिए क्या हैं खास प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी का गौठान अच्छे तरीके से संचालित हो रहा है यहां पर स्व सहायता समूह की महिलाएं केले की खेती कर रही है और इसे बेच रही हैं। यहां गोबर का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने पर सरकार काम कर रही है इससे दोहरा लाभ है वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन तो कर ही सकते हैं साथ ही बिजली का लाभ भी प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। किसानों के लिए राजीव गांधी न्याय योजना है, भूमिहीन मजदूरों के लिए योजनाएं हैं। शासकीय कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है लगभग 3 लाख 80 हजार शासकीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठा पाएंगे। इससे उनमें काफी खुशी व्याप्त है इससे पहले वे अपनी वृद्धावस्था को लेकर तनाव में रहते थे हमारी सरकार ने उनका यह तनाव दूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महामाया उद्यान का निरीक्षण भी किया। उद्यान को एक करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने उद्यान की खूबसूरती की तारीफ तो की ही, साथ ही यहां लगाई गई महापुरुषों की प्रतिमाओं की पहल पर भी उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहीद हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। यहां गुंडाधुर, वीर नारायण सिंह और गेंदसिंह की प्रतिमाएं लगी है। यह सच्चे मायनों में उन्हें श्रद्धांजलि है।

Read Also  पति ने बेवफाई, प्रेमी ने भी दिया धोखा, तलाक के बाद उभरी रश्मि देसाई


इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी कुम्हारी के नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में राज्य सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ हुआ है तथा प्रदेश में खुशहाली तेजी से बढ़ी है। अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कुम्हारी में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जनता की विकास संबंधी आकांक्षाएं पूरी हो रही है और कुम्हारी तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *