रायपुर, 29 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के वरिष्ठ साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने आज दूरभाष पर विनोद कुमार शुक्ल के सुपुत्र शास्वत शुक्ल से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा के अमूल्य धरोहर हैं। उनका लेखन हमारी भाषा, संवेदना और संस्कृति की आत्मा है।
मुख्यमंत्री ने प्रभु राम से प्रार्थना की है कि विनोद कुमार शुक्ल शीघ्र स्वस्थ हों और दीर्घायु प्राप्त करें।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।










