Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बोले, जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें प्रशासनिक अधिकारी - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बोले, जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें प्रशासनिक अधिकारी

रायपुर, 25 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन जनता और शासन के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि एक प्रबुद्ध नागरिक के रूप में उन्हें समाज की चिंता करनी होगी और बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने पदेन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएँ दीं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन की नीतियाँ तभी सफल होती हैं जब प्रशासनिक अधिकारी उन्हें पूरी निष्ठा और समर्पण से लागू करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और 31 मार्च 2026 तक इसका पूर्ण उन्मूलन किया जाएगा। इसके बाद राज्य विकास की नई गति प्राप्त करेगा।

 

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रशासन में पारदर्शिता लाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया गया है और ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति से अब तक साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

 

उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों को सीधे जनता से जुड़ा बताते हुए कहा कि सरकार इनके समयबद्ध समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर सरल बनाया जा रहा है।

Read Also  MP News: जल आपूर्ति में बाधा न आए, पाइपलाइन मरम्मत के लिए रिवॉल्विंग फंड बने: मुख्यमंत्री

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर, संयुक्त संचालक प्रणव सिंह और राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *