रायपुर, 02 नवंबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई और बहन के बीच यह स्नेह हमेशा बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।









