Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के दौरे से दलदली में विकास की बजी डुगडुगी - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के दौरे से दलदली में विकास की बजी डुगडुगी

रायपुर, 6 मई 2025। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल गांव दलदली में आज विकास की नई धुन सुनाई दी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया।

 

समाधान शिविर की शुरुआत मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं, जो इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होंगी।

 

पेयजल संकट का स्थायी समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि दलदली सहित पूरे वनांचल क्षेत्र में पीने के पानी की वर्षों पुरानी समस्या का अब स्थायी समाधान किया जाएगा। कनई नद से पेयजल लाकर हर घर तक पहुँचाया जाएगा। इसके साथ ही

 

कुसुमघटा जल प्रदाय योजना के तहत 123 करोड़ की मंजूरी

* 66 गांवों को जलापूर्ति

  • रामपुर-ठाठापुर-सूतियापाठ योजना के लिए 78.45 करोड़ की स्वीकृति

  • 54 और गांवों को मिलेगा लाभ

 

प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की गारंटी को निभाते हुए 18 लाख आवासों की मंजूरी दी है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-2 के सर्वेक्षण में गंभीरता से हिस्सा लेने की अपील की।

 

जनकल्याण योजनाओं की झड़ी

मुख्यमंत्री ने मंच से अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी—

 

  • किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीद

  • दो साल का बकाया बोनस भुगतान

  • महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभ

  • तेंदूपत्ता संग्रहकों को अब ₹5500 मानक बोरे की दर

  • श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में 22 हजार लाभार्थी

  • मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना पुनः प्रारंभ

Read Also  राज्य सरकार खरीदती है किसानों का धान, ऋण लेकर करती है भुगतान

 

डिप्टी सीएम और विधायक का भी संबोधन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राज्य सरकार ने सड़क से संसद तक संघर्ष किया और आज उसका परिणाम दिख रहा है। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास की बहार मुख्यमंत्री की नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।

 

समाधान शिविर में रहे मौजूद:

मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *