Google Analytics Meta Pixel बालक का अब तक पता नहीं: मुस्तफा का सुराग देने पर मिलेगा 50 हजार का इनाम - Ekhabri.com

बालक का अब तक पता नहीं: मुस्तफा का सुराग देने पर मिलेगा 50 हजार का इनाम

रायपुर । 11 अगस्त की रात अचानक घर की चौखट से गायब हुआ ढाई साल का मुस्तफा अब तक नहीं मिला है। वो कहां है, किस हाल में है इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं। घर वालों की हर सुबह उसकी तलाश और लोगों को तस्वीर दिखाकर उसके बारे में पूछताछ करने से होती है। थक हार कर सिर्फ बेटे के घर लौटने की अधूरी आस लेकर लौटते हैं और अगली सुबह फिर वही सिलसिला शुरू हो जाता है। बच्चे की मां जीनत का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के साथ टिकरापारा थाने जाकर इंस्पेक्टर से बस एक ही सवाल पूछती है- मिला क्या मेरा बेटा? बदले में परेशान मां को सिवाय दिलासा देने के पुलिस के पास भी कोई विकल्प नहीं। टिकरापारा थाने की टीम इस मामले में जांच कर रही है। चौरसिया कॉलोनी के जिस मकान में बच्चे का परिवार रहता है उस इलाके से लेकर गलियों की चारों तरफ जाने वाली सड़कों पर लगे कैमरों की जांच की गई है। अब तक बच्चे के गायब होने का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन को इस बात का अंदेशा था कि घर के सामने बहने वाले नाले में वो खेलते हुए गिर गया होगा मगर उसमें भी बच्चे का कोई सुराग नहीं है। पूरे मोहल्ले में किसी ने बच्चे को किसी के द्वारा ले जाते हुए भी नहीं देखा गया है।
परिवार की माली हालत ठीक नहीं फिर भी देंगे 50 हजार का इनाम
गुमशुदा मुस्तफा के परिजन मोहम्मद शादाब ने बताया कि बच्चे के पिता फिरोज पेशे से ड्राइवर हैं। कोरोना काल में आई आर्थिक मंदी से ये परिवार भी जूझ रहा है। मुश्किल से गुजारा चल रहा है। चूंकि अब तक मुस्तफा के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई इसलिए फिरोज ने बेटे के बारे में जानकारी देने वाले 50 हजार रुपए बतौर इनाम देने का एलान किया है। शादाब ने बताया कि 5 दिनों में मुस्तफा के बारे में हमें कुछ पता नहीं चला है, किसी ने अपहरण किया होता को फिरौती मांगता, पूरे शहर में किसी ने तो उसे देखा होता घर वालों को इन हालातों में कुछ समझ नहीं आ रहा।
चंद मिनटों में रहस्यमय तरीके से हुआ लापता
11 अगस्त की रात के वक्त बारिश हो रही थी। मोहल्ले के सभी लोग अपने-अपने घरों में थे। रात के करीब 9 बज रहे होंगे। उस समय बच्चे की मां जीनत किचन का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए पड़ोस की दुकान में गई। खुले दरवाजे से ढाई साल का मुस्तफा भी उसके पीछे बाहर आ गया था। जब जीनत लौटी को वहां मुस्तफा नहीं था। पड़ोसियों के घरों में देखा हर जगह पता किया मगर मुस्तफा कहीं नहीं था। सिर्फ 5 से 10 मिनट के भीतर ही वो लापता हो गया। घर वालों को शक था कि मकान के ठीक सामने बहने वाले नाले में उनका बच्चा न गिर गया हो, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...