Google Analytics Meta Pixel तुंहर सरकार तुहंर द्वार -भावे नगर एवं पुजारी स्कूल के पास लगे शिविर में 1338 आवेदनों का निदान - Ekhabri.com

तुंहर सरकार तुहंर द्वार -भावे नगर एवं पुजारी स्कूल के पास लगे शिविर में 1338 आवेदनों का निदान

रायपुर।सोमवार को नगर निगम जोन 3 के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के भावेनगर सामुदायिक भवन एवं जोन 4 के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के तहत बीपी पुजारी स्कूल के पास लगाये गये तुहंर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम के समाधान शिविर में दोनो वार्डों में प्राप्त कुल 1338 आवेदनों के प्रशासनिक तौर पर यथासंभव त्वरित निदान की शिविर स्थल पर ही कार्यवाही की गई। महापौर एजाज ढेबर, रायपुर उत्तर विधायक एवं छ.ग. गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त सौरभ कुमार, वार्ड 35 के पार्षद व एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, एमआईसी सर्वश्री ज्ञानेश शर्मा, सतनाम पनाग सुन्दर जोगी, सहदेव व्यवहार, जितेन्द्र अग्रवाल, नागभूषण राव, ज्ञानेश शर्मा, कुमार मेनन, सुरेश चन्नावार, रितेश त्रिपाठी, द्रौपती हेमंत पटेल, जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह बंटी होरा, मन्नू यादव, मनी राम साहू, पार्षद कामरान अंसारी, अनवर हुसैन, अमितेश भारद्धाज, सूर्यकांत राठौड़, मती नीलम जगत, मती शीतल कुलदीप बोगा, अपर आयुक्त लोकेष्वर साहू, जोन कमिष्नर प्रवीण सिंह गहलोत, लोकेश चंद्रवंषी निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों, जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम के समाधान शिविर में स्थल पर ही त्वरित निदान किया गया।
महापौर, सभापति, रायपुर उत्तर विधायक, रायपुर कलेक्टर, आयुक्त, एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण समाधान शिविर में प्रत्येक काउंटर पर जाकर लगाकर आमजनों से प्रत्यक्ष मिलते रहे एवं उनकी जनसमस्याएं पूरी गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर यथा संभव उनका शिविर स्थल पर ही त्वरित निदान का कार्य करते रहे। शिविर के दौरान एमआईसी सदस्य व वार्ड पार्षद आकाश तिवारी तथा वार्डवासियों ने वार्ड में स्थित बीपी पुजारी स्कूल का जीर्णाेद्धार के साथ ही इंग्लिश मिडियम स्कूल बनाने और नुरानी चैक के पास स्थित निगम के आयुर्वेदिक अस्पताल को हमर अस्पताल बनाने के लिये महापौर ढेबर, विधायक जुनेजा को गांधी टोपी व गांधी माला पहनाकर स्वागत कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
–
लोगों की इन समस्याओं का किया गया समाधान
जोन 3 एवं जोन 4 के जोन कमिश्नरों द्वारा बताया गया कि आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा तुहंर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम के बीसवें दिन दिन की पहली पाली में जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 एवं दूसरी पाली में जोन 4 के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 में लगाये गये समाधान शिविर में प्राप्त कुल 1338 आवेदनों का यथासंभव निदान करने प्रशासनिक कार्यवाही की गई। इसमें 66 नये राशन कार्ड जारी किये गय,े 9 डुप्लीकेट राशन कार्ड बनाये गये एवं 37 राशन कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। साथ ही वार्ड 29 के शिविर में 68 नागरिको ने राशन कार्ड बनवाने नया आवेदन जमा किया। 108 श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाकर देने प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जलविभाग द्वारा 3 नया नल कनेक्शना लगाने हेतु प्राप्त आवेदन पर प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 2 नल कनेक्शन सुधारने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी गई। नया भवन अनुज्ञा / बीएसयूपी योजना भवन अनुज्ञा में 3 आवेदनों पर प्रक्रिया प्रारंभ की गई। एनयूएलएम के तहत पीएम स्वनिधि में 32 आवेदनों पर तत्काल निराकृत किये । विक्रय प्रमाण पत्र के 26 आवेदनों पर तत्काल निराकृत किये गये। आवर्ती निधि ऋण 4 आवेदन, व्यक्तिगत ऋण के 1 आवेदन निराकृत किये गये। 64 नये आधार कार्ड जारी किये गये एवं 6 आवेदन पर आधार कार्ड में सुधार किया गया। स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान योजना /डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 420 आवेदनो का तत्काल स्थल पर निराकरण किया गया। लोककर्म विभाग में प्राप्त 4 मांगों पर निदान हेतु तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई।

Read Also  उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने किया स्वागत  

–वार्ड 34 के समाधान शिविर में 11 करदाताओं से 52258 रुपए राजस्व वसूली की
जोन 3 के वार्ड 34 के समाधान शिविर में 11 करदाताओं से 52258 रू. राजस्व वसूली की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर में पेंशन के 15 आवेदनों में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। मोर जमीन मोर मकान के तहत प्राप्त 12 आवेदन प्रक्रिया में लिया गया। किरायेदार के 187 आवेदनों के निदान की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ कर दी गई। आय प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त 57 आवेदनों को तत्काल स्थल पर निराकृत करने की कार्यवाही की गई। 3 प्रकरण में तत्काल निराकरण करते हुए एमआर किट श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। वार्ड 35 के शिविर में 33 करदाताओं से 150359 रू. राजस्व वसूली की गई। इस प्रकार कुल 1338 प्रकरणों का शिविर स्थल पर तुहंर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम के तहत आज दोनो वार्डो में तत्काल निराकरण करने यथासंभव कार्यवाही की गई। जोन 3 कमिष्नर ने बताया वार्ड 34 के समाधान शिविर में प्राप्त 592 आवेदनों में 493 का तत्काल निदान किया गया एवं 99 आवेदनों को नियमानुसार निदान हेतु प्रक्रिया में लिया गया। जोन 4 कमिष्नर ने बताया कि वार्ड 35 के समाधान शिविर में प्राप्त 746 आवेदनों में 415 आवेदनों का तत्काल निदान हुआ शेष 331 आवेदनों का निदान करने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...