मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों के काटने से मृत 6 माह के मासूम का शव कब्र से निकाला गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के साथ ही मौत की असल वजह पता करने के लिए बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
भोपाल के मिनाल इलाके में कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के मामले पर कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसे संवेदनशील और दुखद मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस पर प्रशासन ने पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। हमने नियम अनुसार डॉग्स को पकड़ने का निर्देश भी दिया है। पीड़ित परिवार को 50,000 की सहायता दिलाई है। और इसके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त मदद मुहैया कराई जा रही है। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। मामले में किसी भी तरह से कोई बाधा डालेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि राजधानी भोपाल से 6 माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया था। बच्चे का शव झाड़ियों में मिला था। वहीं उसका एक हाथ कटा हुआ था। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ कि बच्चे को तीन आवारा कुत्तों ने मार डाला था। मासूम को कुत्ते घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। वहीं पुलिस ने यह मामला तीन दिनों तक दबाए रखा।
यह पूरा मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शिव नगर बस्ती में 6 माह के बच्चे का शव झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला। मासूम का एक हाथ कटा हुआ था। वहीं शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर लेटा हुआ था। इस दौरान मासूम को तीन कुत्ते नोचते हुए मैदान में ले गए और उसका हाथ खा गए, पूरे शरीर पर काटने के निशान भी है। मामला सामने आने के बाद निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने मिनाल इलाके में गई। इस दौरान नगर निगम टीम और डॉग लवरों में बहस भी हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...