Google Analytics Meta Pixel निर्वाचन से तय होती है देश की दिशा और दशा:राज्यपाल - Ekhabri.com

निर्वाचन से तय होती है देश की दिशा और दशा:राज्यपाल

देश के कल्याण के लिए सभी करें अपने मताधिकार का प्रयोग
भोपाल में पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल

रायपुर-राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज  भोपाल में आयोजित एक समारोह में श्री प्रलय श्रीवास्तव द्वारा लिखित किताब ‘‘मध्यप्रदेश में चुनाव और नवाचार’’ पुस्तक का विमोचन किया। राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए  देश के कल्याण एवं विकास के लिए निर्वाचन एवं मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है बल्कि यह मजबूत एवं सफल भी है। इसका श्रेय उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में होने वाले नवाचारों एवं  भारतीय जनमानस की लोकतंत्र में आस्था को दिया है। उन्होंने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव को भारतीय लोकतंत्र की पहचान बताया। साथ ही उन्होंने  इस अवसर पर देश निर्माण में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, मीडिया की भूमिका को भी रेखांकित किया।
राज्यपाल सुश्री उइके  ने आज अपने कर्म स्थल मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित इस समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में निर्वाचन प्रक्रिया का विशेष महत्व है। हमारा लोकतंत्र न सिर्फ मजबूत बल्कि पूर्णतः सफल भी है। उन्होने कहा कि निर्वाचन वह प्रक्रिया है जो देश की दिशा और दशा तय करती है। इससे न केवल राजनैतिक दलों  का बल्कि देश का भविष्य भी तय होता है। राज्यपाल ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव को भारतीय प्रजातंत्र की सफलता बताया । उन्हेांने कहा कि लोकतंत्र ,निर्वाचन के जरिए मतदाताओं को ईमानदार और सशक्त प्रतिनिधि चुनने का मौका देता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव समाज में सकारात्मक परिवर्तन की बुनियाद है, जिससे देश का भविष्य तय होता है। इसीलिए समाज के सभी वर्गों को न सिर्फ निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी से भाग लेना चाहिए, बल्कि अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग भी करना  चाहिए। क्योंकि एक-एक बहुमूल्य वोट मिलकर ऐसी सरकार बनाते है, जिससे देश का हित जुड़ा होता है। इस देश का कल्याण और विकास पूरी तरह से मतदाताओं के वोट पर निर्भर करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...