Google Analytics Meta Pixel ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता नहीं तो यहां हो जाता बड़ा ट्रेन हादसा - Ekhabri.com

ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता नहीं तो यहां हो जाता बड़ा ट्रेन हादसा

पुसौली। बिहार राज्य में ग्रामीणों की जागरूकता व तत्परता से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई है। गांव वालों ने टूटी हुई रेल पटरी तक पहुंचने से पहले एक हाई स्पीड ट्रेन को लाल गमछा दिखाकर रोक लिया। जिससे बड़ी भीषण दुर्घटना होने से बच गई. बिहार में गांव वालों ने अपनी सूझबूझ और समझ से हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन गया की ओर से पंडित दीनदयाल रेलवे जंक्शन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने देखा कि ट्रेन की पटरी टूटी हुई है। इसके बाद दो ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ दिखाई और अपने पास रखें लाल गमछे को निकालकर लहराने लगे. वह लगातार ट्रेन के ड्राइवर को लाल गमछा दिखाते रहे। इसके बाद चालक ने रेलगाड़ी रोकी तो ग्रामीणों ने ड्राइवर को टूटी हुई पटरी दिखाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन रोकने के बाद ड्राइवर ने ट्रैक के टूटने की खबर स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद रेल की पटरी ठीक करने के पौन घंटे बाद हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरी लाइन से रवाना किया गया। यह घटना बिहार के कैमूर इलाके की है। पंडित दीनदयाल और गया रेलखंड के बीच एक रेलवे स्टेशन पुसौली पड़ता है। वहां से एक किलोमीटर पश्चिम में कुदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाला गांव घटांव पड़ता है। घटांव गांव के दो किसान अपलाइन में अपने खेतों की तरफ रेलवे ट्रैक के किनारे से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक की टूटी लाइन पर पड़ी। वह अगर पुसौली स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना देने जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि तब तक अपलाइन का सिग्नल ग्रीन हो गया था और अपलाइन से 2496 नंबर की हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस आती दिखाई देने लगी थी । इसके बाद किसान प्रेमचंद राम तथा राम प्रवेश अपने लाल गमछे को ट्रेन चालक की तरफ दिखा कर लहराने लगे और ट्रेन रोकने का इशारा करने लगे. ड्राइवर को भी मामले में गंभीरता समझ आई तो उन्होंने गाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका और बड़ा हादसा टल गया. ग्रामीणों की तत्परता व सूझबूझ देखकर स्टेशन मास्टर ने उनको सम्मानित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...