Google Analytics Meta Pixel महिला आयोग की समझाइश पर तीन बच्चों समेत पत्नी को लेकर गया पति - Ekhabri.com

महिला आयोग की समझाइश पर तीन बच्चों समेत पत्नी को लेकर गया पति

लड़की के फोटोग्राफ को सोशल मीडिया में किया वायरल महिला आयोग ने की कार्यवाही आरोपी को पुलिस थाना भेजा गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चैक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर दो दिवसीय जन-सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने की। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित आयोग की अध्यक्ष के समझाइश पर आवेदिका पत्नि और बच्चों को अनावेदक पति अपने घर ले जाने को तैयार हुआ, इस तरह यह प्रकरण तत्काल निराकृत हो गया।


इसी तरह एक अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित, उभय पक्षों को आयोग द्वारा समझाइश दिया गया कि अगर मामला न्यायालय में चल रहा हो तो आयोग में आवेदन न करें और अपने मामले को न्यायालय के समक्ष ही अपना पक्ष रखें इस तरह यह प्रकरण भी तत्काल निराकृत हो गया।


एक अन्य प्रकरण में उभय पक्ष को सुना गया, आयोग की समझाईश पर अनावेदक मानवीय आधार पर आवेदिका एवं उसके बच्चों के लिये 5000 रूपये नगद राशि आवेदिका को देने को तैयार हुआ। दोनों पक्षों के प्रकरण न्यायालय में लम्बित है और उसके क्लेम राशि का निराकरण भी होना है। ऐसी दशा में उभय पक्षों के अधिवक्ता को आयोग की अगली सुनवाई में आकर निश्चित राशि तय करने कहा गया। ताकि न्यायालय के आदेश के विपरीत ना हो।


एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदक के ऊपर आरोप लगाया है कि उसने आवेदिका की छोटी बहन को अवैध रूप से अपने साथ रख रखा है तथा आवेदिका को किसी भी प्रकार से भरण-पोषण भी नहीं देता है। जिस पर आयोग द्वारा अनावेदक को समझाया तब जाकर अनावेदक ने स्वयं से ही कहा कि मैं अपने पत्नि को 5000 रूपये भरण-पोषण राशि दूंगा और अनावेदक ने आवेदिका की बहन को रखने से इंकार किया है, वर्तमान में मैं आवेदिका की बहन के साथ रह रहा हूं। इस पर आयोग ने अनावेदक को आगामी सप्ताह में आवेदिका की बहन के साथ उपस्थित होने कहा गया जिससे कि इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।
एक अन्य प्रकरण मंे उभय पक्ष उपस्थित आवेदिका ने अनावेदक के नशा करने और गलत आदत व्यवहार देखकर तलाक देने का आवेदन प्रस्तुत किया है, उनका एक वर्ष का बच्चा भी है अनावेदक द्वारा उसे भरण-पोषण राशि नहीं देता है। आयोग की समझाइश पर अनावेदक ने 7000 रूपये प्रतिमाह आवेदिका को देना स्वीकार किया है और वह बीच-बीच में अपने बच्चे से जाकर मिल भी सकेगा इससे आवेदिका को कोई आपत्ति नहीं है। दो माह तक इस मामले को निगरानी में रखा गया है। दो माह पश्चात् इस प्रकरण में सुनवाई कर निराकरण किया जायेगा।
एक अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित दोनों को सुना गया दोनों शासकीय विभाग में कार्यरत है और दोनों के बीच काम को लेकर तनाव की स्थिति होती है। अतः दोनों को हिदायत दी गई है कि उभय पक्ष अपना लिखित में प्रतिवेदन एक काॅपी आयोग को एंव एक काॅपी स्वयं रखकर इस प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।
एक अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित अनावेदक अपने साथ अपनी भाभी को लेकर उपस्थित हुआ है जो कि अनावेदक के साथ अवैध रूप में रह रही है। अनावेदक के भाभी को समझाइश दिया कि अनावेदक के घर से जाकर अपने पति के साथ रहें और अनावेदक से दूर रहें अन्यथा उसके खिलाफ आवेदिका के द्वारा पुलिस कार्यवाही कर सकेंगे। इस स्तर पर आवेदिका से पूछा गया कि बीमार दादी की सेवा के लिये दतरेंगा में जाकर कौन रहेगा जिस पर आवेदिका ने स्वीकार किया कि वह खुद दतरेंगा में जाकर रहेगी। इस स्तर पर अनावेदक पति ने स्वयं से स्वीकारोक्ति दिया कि पत्नी के भरण-पोषण हेतु 7000 रूपये प्रतिमाह देगा और अपने बेटी के रहन-सहन का वहन भी स्वयं करेगा और किसी भी तरह से किसी दूसरी औरत को कभी नहीं रखेगा।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपनी देवरानी और उनकी मां के खिलाफ जो शिकायत आयोग में प्रस्तुत किया था उसके समर्थन में गवाह भी लाये थे। तथा दो गवाहों के शपथ पत्र आवेदिका द्वारा प्रस्तुत किये तीनों गवाहों ने आवेदिका के पक्ष में समर्थन दिये है, अनावेदिका और उसकी मां उपस्थित थी अनावेदिका को आयोग द्वारा निर्देश दिया गया कि अगले सप्ताह अपनी पति के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
एक अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित आवेदिका का भाई अनावेदक ने उससे दो लाख रूपये, बाईक और गहने रखे है और आज तक वापिस नहीं किया है। अनावेदक आगामी दिनांक को 5000 रूपये आयोग के समक्ष आवेदिका को देने का आश्वासन दिया है और नियमित रूप से जमा राशि देने का आश्वासन भी दिया है। पैसा नहीं दिये जाने की दशा में आवेदिका को पूर्ण अधिकार है कि वह अनावेदक के विरूद्ध थाने में थ्प्त् दर्ज किये जाने की अधिकारिता रखती है।

Read Also  Breaking News: अशोका बिरयानी का मालिक हुआ गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ी युवा महिला कलाकार के फोटो को निकलवाकर वायरल कर, महिला को बदनाम करने और उसे गांव परिवार के बीच अपमानित किया जिसके कारण पीड़िता महिला की नौकरी भी चली गई और अनावेदक के द्वारा सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने से उसकी बदनामी भी हुई और आवेदिका की नौकरी भी छूट गई। आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ लिखित शिकायत दस्तावेज के साथ प्रस्तुत किया है जिसमें अनावेदक ने आवेदिका के फोटोग्राफ को सोशल मीडिया में वायरल किया है जिसके कारण आवेदिका के चरित्र को गांव में संदिग्ध माना जा रहा है। उसे आये दिन इन फोटो को दिखा-दिखाकर आवेदिका को किसी लड़के के साथ भाग जाना, लगातार बदनाम किया जाना अनावेदक ने स्वीकार किया है कि उसने 1 बार आवेदिका के पिता के पास यह फोटो भेजी थी जबकि आवेदिका का कथन है कि यह कई बार ऐसा कर चुका है। आवेदिका ने यह भी बताया कि थाना मंदिर हसौद में आवेदन दिया था । जिस पर कोई कार्यवाही न किया जाकर न्यायालय जाने को कहा गया। इस स्तर पर आयोग के अध्यक्ष द्वारा थाना मंदिर हसौद के टी.आई. से टेलीफोन पर बात किया गया, आयोग के दस्तावेज आवेदिका को देकर टी.आई. के समक्ष उपस्थित होने कहा गया। यह प्रकरण आगामी माह में थाने द्वारा, आयोग को की गई कार्यवाही से अवगत करायेंगे जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *