Google Analytics Meta Pixel विदेश में उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, फ्री मार्गदर्शन शुरू - Ekhabri.com

विदेश में उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, फ्री मार्गदर्शन शुरू

रायपुर, 26 जून 2026। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन सक्ती ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा तक पहुंचाने के उद्देश्य से एडु एक्सेस संस्था के साथ सहयोग स्थापित किया है। इस पहल के तहत छात्रों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पूरी प्रक्रिया में निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाएगा।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय चयन, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी और करियर काउंसलिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, छात्रों को प्रभावी सीवी (CV), स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) और पर्सनल स्टेटमेंट तैयार करने में भी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

 

विदेश में पढ़ाई के लिए जरूरी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IELTS, TOEFL, GRE और GMAT की तैयारी में भी विद्यार्थियों को विशेषज्ञ सहयोग दिया जाएगा। खास बात यह है कि एडु एक्सेस संस्था द्वारा यह सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था से जुड़े विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से शिक्षित हैं और अपने अनुभव के आधार पर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के सभी इच्छुक छात्रों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों को न केवल बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि वे अपने भविष्य के साथ-साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

 

इच्छुक विद्यार्थी जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क कर इस योजना से जुड़ सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *