रायपुर, 5 अक्टूबर 2024 / धमतरी में शुरू हुए जल-जगार महोत्सव के पहले दिन “आसमान से कहानी” इवेंट के दौरान डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन ने रंग-बिरंगी रोशनी से आकाश में अद्भुत नजारे पेश किए। ड्रोन ने भगवान शिव की आकृति, जल-जगार शब्द और भारत का नक्शा रोशनियों से उकेरा, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। इस महोत्सव की विभिन्न गतिविधियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।











