Google Analytics Meta Pixel बीजेपी के पक्ष में बना है चुनावी वातावरण, सीएम साय ने किया 11 में से 11 सीटों पर जीत का दावा… - Ekhabri.com

बीजेपी के पक्ष में बना है चुनावी वातावरण, सीएम साय ने किया 11 में से 11 सीटों पर जीत का दावा…

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से एक दिन पहले प्रदेश की 11 में से 11 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में एक अच्छा वातावरण है. संगठन के सभी नेताओं ने चुनाव में खूब मेहनत की है. पूरे प्रदेश में जनता के बीच गए, और जो रिस्पांस मिला गई उससे हम 11 लोकसभा सीट जीतेंगे.

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव समाप्ति की ओर है. पहले और दूसरे चरण का चुनाव हो चुका है. मेरे लिये यह चुनाव एक अनोखा चुनाव रहा है. मुख्यमंत्री के नाते पहली बार जनता से सीधा जुड़ने का मौका मिला है.

 

उन्होंने कहा कि हमने 64 बड़ी जनसभा की है, और आज दो जनसभा है. इस तरह से मेरी कुल 66 सभाएं हो जाएंगी. इसके अलावा 11 लोकसभा सीट में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग मैंने लिया. इस तरह से 45 दिन में 106 से ज्यादा बार जनता से मुखातिब होने अवसर मिला. इसके साथ केंद्र के बहुत सारे राष्ट्रीय नेताओं की सभा हुई.

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चुनाव प्रचार में जनता के बीच हमने अपनी बात रखी है. मोदी जी के दस साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय हुए. विपक्ष के द्वारा चुनाव में दुष्प्रचार किया गया. छत्तीसगढ़ के तासीर के विपरीत कांग्रेस के नेताओं ने कही. छत्तीसगढ़ के तासीर को शर्मिंदा किया गया.

 

उन्होंने कहा कि हमारे कामों को जनता के बीच पहुंचाने का काम हमने किया. लोगों को आवास देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया. 18 लाख आवासों की हमने स्वीकृति दी. हमने किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया. मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे तीन महीने में पूरा करने का काम सरकार ने किया है. पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ आवास बने हैं.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत एक ऐसी योजना है, जिसमें गरीब लोग पहले प्राइवेट हॉस्पिटल के किए सोच भी नहीं सकते थे. आयुष्मान कार्ड से गरीब लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं. साल में 5 लाख तक मुफ्त उनका इलाज होगा. इसके साथ 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य है. देश की जनता से वादा है.

 

उन्होंने कहा कि आज वाले समय में बहुत काम है. मुद्रा योजना है, सीमा 10 लाख का था उसे 30 लाख किया जा रहा है. मुद्रा योजना में लोन मिलने वाला है. आने वाले 10 वर्षों में जनजाति गौरव भी मनाना है. सरकारी भर्ती परीक्षा में कानून बनाने का वादा भी हमारे संकल्प पत्र में है. इन सभी बातों को हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व, विधायक मंत्री और संगठन के लोग जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

 

मुख्यमंत्री साय ने 7 तारीख को सभी से मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है. सातों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे सभी मतदान अवश्य करें. इस देश को विकसित भारत को खड़ा करने लिए मतदान अवश्य करें.

 

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता और देश की जनता का विश्वास खो चुकी है, इसलिए कांग्रेस में भगदड़ मचा है. कांग्रेस से बड़ी संख्या में पूर्व महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित बड़े-बड़े लोग बीजेपी में आ रहे हैं. कुछ भी कर लें, वो जनता का विश्वास खो चुके हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *