चीनी सेना के सैन्य अभ्यास के चौथे और अंतिम दिन रविवार को चीन और ताइवान के युद्धपोतों ने समुद्र में चूहे-बिल्ली का खेल खेला। ताइवान स्ट्रेट में दोनों देशों के दस-दस युद्धपोत काफी नजदीक आकर कई घंटे तक अपनी सैन्य गतिविधियों को अंजाम देते रहे। हालांकि इस दौरान कुछ चीनी युद्धपोतों ने मीडियन लाइन को भी पार किया। यह लाइन ताइवान द्वारा घोषित समुद्री सीमा रेखा है लेकिन चीन इसे नहीं मानता।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन के युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने लगातार हमले का अभ्यास किया। इस दौरान ताइवान के लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने उचित तरीके से इस अभ्यास का जवाब दिया। चीन के सरकारी टेलीविजन पर एंकर ने कहा, यह ऐतिहासिक अभ्यास था। इसमें चीन का एकीकरण महसूस किया गया। चार दिनों के सैन्य अभ्यास में चीनी सेना की लगातार कोशिश रही कि वह ताइवान स्ट्रेट के मध्य की आभासी मीडियन लाइन पार करे। ताइवान की घोषित सीमा रेखा का उल्लंघन करे। इससे वह एकीकृत चीन की अवधारणा को पुष्ट और ताइवान की संप्रभुता को खारिज करना चाह रही थी।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैैं कि चीन के सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने जरूरी संयम बरता। कई मौकों पर समुद्र में चूहा-बिल्ली का खेल चला, लेकिन सीधे टकराव की स्थिति कभी नहीं आई। जब एक पक्ष आक्रामकता दिखा रहा होता था, तब दूसरा पक्ष थोड़ा दूर होकर आक्रामकता प्रदर्शित करने की अपनी बारी का इंतजार करता दिखाई देता था। शायद दोनों पक्ष एक-दूसरे को कड़ा संदेश ही देना चाहते थे। चीन जहां अपने अत्याधुनिक हथियारों के जरिये ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा था, तो ताइवान की सेना एंटी शिप मिसाइलों और सतह से हवा में मार करने वाले पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ मुस्तैद थी। ताइवान ने कहा है कि श्ानिवार को उसने हवाई सीमा उल्लंघन करने पर चीन के 20 लड़ाकू विमानों और समुद्री सीमा उल्लंघन पर 14 युद्धपोतों को चेतावनी दी थी।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार सैन्य अभ्यास रविवार को दोपहर में पूरा होना था। लेकिन चीन ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। ताइवान ने कहा है कि चीन का सैन्य अभ्यास पूरा हो गया है, इसकी वह पुष्टि नहीं कर सकता है। बावजूद इसके ताइवान के यातायात संबंधी मंत्रालय ने यात्री विमानों की उड़ान पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। चीन के सैन्य अभ्यास को देखते हुए ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र में सभी देशों के यात्री विमान रोक दिए थे। अमेरिका ने चीन के सैन्य अभ्यास को गैर जिम्मेदाराना, उकसावे वाला और गड़बड़ी की मंशा वाला कहा है। कहा है कि अमेरिका ताइवान स्ट्रेट में शांति और यथास्थिति बनाए रखने का पक्षधर है, जबकि चीन ने इसे अपना आंतरिक मामला बताया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...