रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में सभी संभागों के संयुक्त संचालक और प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारी शामिल हुए।
वर्तमान में राज्य के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से प्रारंभ होता है, लेकिन अब इसे सीबीएसई की तर्ज पर 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अप्रैल माह में एक महीने तक नियमित कक्षाएं संचालित होंगी, जिसके बाद 1 मई से विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।
अप्रैल में ही मिलेगी किताबे बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि शिक्षा विभाग के अनुसार अप्रैल में ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित कर दिए जाएंगे। साथ ही सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी और छात्रों को गर्मी की छुट्टियों के लिए गृहकार्य भी दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार आएगा।
बैठक में शिक्षा मंत्री ने शासकीय विद्यालयों और जिला शिक्षा कार्यालयों द्वारा समय पर डाटा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला शिक्षा कार्यालय जून माह के अंत तक स्कूलों का आवश्यक डाटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं। निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित प्राचार्यों और अधिकारियों के वेतन से कटौती की कार्रवाई की जा सकती है।
शिक्षकों की उपस्थिति अब वीएसके ऐप के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों को अनुपस्थित माना जाएगा और उनके वेतन में कटौती की जा सकती है। अवकाश संबंधी आवेदन भी इसी ऐप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
बैठक में विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को बारहखड़ी और 20 तक के पहाड़े तथा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को 25 तक के पहाड़े याद हों। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में धाराप्रवाह पठन क्षमता विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...