रायपुर। शासन की बाड़ी योजना के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कमाल कर दिया है। बस्तर जिले के मंगलपुर में पपीते की खेती करने वाले समूह की सदस्य हेमवती कश्यप ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने समूह की सफलता को साझा किया। हेमवती ने बताया कि शासन की योजना बाड़ी के माध्यम से फल-सब्जी की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए हमने समूह के माध्यम से इसका लाभ लेने का निश्चय किया।
43 महिलाओं के समूह ने उद्यानिकी विभाग की मदद से पपीते की खेती करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मेहनत से 10 एकड़ बंजर जमीन में हमने हरियाली ला दी। अभी हम लोग 10 महीने में 300 टन पपीते का उत्पादन कर चुके हैं और इसके माध्यम से 40 लाख रुपए का व्यवसाय किया है जिसमें दस लाख रूपए की बचत समूह को हुई है। हेमवती ने बताया कि हमने अपने उत्पाद के प्रचार के लिए ट्विटर एकाउंट भी बनाया है और इसमें नियमित पोस्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी आप भी हमारे ट्विटर के पोस्ट लाइक करें और इसे रिट्वीट भी करें।
मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत बढ़िया काम हो रहा है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक से इन्हें दिये गये मार्गदर्शन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तरक्की के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। हर गांव में लोगों को समूह बनाकर केला, पपीता, अमरूद, सब्जी, अनार, आम आदि का व्यावसायिक उत्पादन करना चाहिए।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...