Google Analytics Meta Pixel संस्कृति के साथ बनी रहे कोसा-कांसा-कंचन की पहचान: महंत - Ekhabri.com

संस्कृति के साथ बनी रहे कोसा-कांसा-कंचन की पहचान: महंत

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का हुआ समापन
रायपुर-जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 का आज जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलन सहित गीत संगीत प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने कहा कि जांजगीर हम सब का जिला है। यहां का नाम और पहचान बढ़ने पर हम सबकी भी पहचान बढेगी। डॉ. महंत ने कहा कि जांजगीर जिला कोसा-कांसा-कंचन के नगरी के रूप में पहचाना जाता है। यहां की संस्कृति एक अलग ही पहचान लिये हुए है। समय के साथ इन विरासतों को सहेजने की आवश्यकता है। महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने के साथ ही पहचान दिलाने का काम किया जा रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।   मुख्य अतिथि डॉ महंत ने आगे कहा कि महोत्सव तथा मेला मनोरंजन के साथ बीते वर्षां की उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का आसान माध्यम भी है। राज्य में जब से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से प्रदेश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और श्रमिकों सहित जन-जन को अपनापन महसूस होता है। महात्मा गांधी जी द्वारा कुटीर उद्योगो के माध्यम से देखे गए स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के सपनो को भी सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा घुरूवा और बाड़ी के माध्यम से साकार किया जा रहा है। गौठानों में महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क योजना से आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने की अभिनव पहल की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने आगे कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं रहा होगा कि गोबर से पेंट बनाया जाएगा। आज यह काम राज्य में हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहित इस काम में लगे हुए सभी लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही राज्य स्तरीय कलाकारों के माध्यमों से लोक संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही आगे बढ़ाया जा रहा है। डॉ महंत ने कहा कि जांजगीर जिले की संस्कृति उन्नत स्तर की रही है। यहां के कवि, साहित्यकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बहुत ही उच्च स्तर के रहे हैं। उनसे हम सभी को प्रेरणा मिली है। स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत और श्री श्यामाचरण शुक्ला सहित अन्य विभूतियों ने जिले में बांध और नहर के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई। उनके इस प्रयास से जिले में धान का सर्वाधिक उत्पादन होता है। उन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर के मार्गदर्शन में लोक महोत्सव तथा कृषि मेला का सफल आयोजन होने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में धान उत्पादन, पैरादान, गौठान के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य होंगे तथा फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगेंगे। समापन समारोह को विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुन्दर दास और छ.ग. राज्य शाकम्भरी बोर्ड श्री रामकुमार पटेल सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। सभी ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के आयोजन की सराहना करते हुए इससे किसानों सहित जनसामान्य को लाभ पहुंचने की बात कही। इस अवसर पर अतिथियों ने जाज्वल्या स्मारिका का विमोचन भी किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...