पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं क्योंकि, इस खूबसूरत शहर में ओलंपिक 2024 चल रहा है। दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन पेरिस का मौसम फिलहाल बहुत ही गर्म और उमस भरा है। शरीर-तोड़ मेहनत और हद से ज्यादा पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को ऐसे मौसम में भी एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं मिल रही। पेरिस में ओलंपिक आयोजन समिति ने इसकी व्यवस्था ही नहीं की है। ऐसे में अपने खिलाड़ियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए, भारत सरकार ने खुद के खर्चे पर उन्हें 40 एसी उपलब्ध कराए हैं।
भारत के खिलाड़ी अपना सारा ध्यान सिर्फ खेल पर लगाएँ, इसके लिए भारत सरकार ने यह सराहनीय कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, भारत के खेल मंत्रालय द्वारा 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद पेरिस ओलंपिक स्थित खेल गाँव में भारत के खिलाड़ी अपने कमरों में AC की ठंडक लिए आराम करते देखे गए।
मंत्रालय के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांसीसी दूतावास के साथ चर्चा के बाद पेरिस में ओलंपिक खेल गाँव में एयर कंडीशनर भेजे गए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, “पेरिस में गर्मी और उमस के कारण ओलंपिक खेल गाँव में खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, खेल मंत्रालय ने खेल गाँव के उन कमरों में 40 एसी उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जहाँ भारतीय खिलाड़ी ठहरे हुए हैं।”
आपको बता दें कि वर्तमान में पेरिस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। साथ में उमस भी बहुत है। ऐसे में दुनिया भर से वहाँ गए खिलाड़ियों को बगैर AC बहुत कठिनाई हो रही है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...