Google Analytics Meta Pixel बस्तर में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, हिंदू बनने के बाद मिली अंतिम संस्‍कार की अनुमति - Ekhabri.com

बस्तर में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, हिंदू बनने के बाद मिली अंतिम संस्‍कार की अनुमति

बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। लंबे समय के बाद बस्तर जिले में एक परिवार का घर वापसी का मामला सामने आया है। बघेल परिवार ईसाई धर्म को अपना लिया था, जो आज समाज के साथ हुई बैठक में फिर हिंदू धर्म को अपनाया है। उसकी घर वापसी के बाद ही गांव में उनके परिवार में मृत महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करने की अनुमति मिली है।

Read Also  मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की ली बैठक, बजट और निर्माण पर हुई चर्चा


 

 

बस्तर में दशकों से चल रहे धर्मांतरण में अब विवाद की स्थिति निर्मित होती नजर आ रही है। जिस तरह से नारायणपुर में हुए दंगे के बाद यह मुद्दा पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं बस्तर के किसी भी गांव में अगर ईसाई समुदाय के परिवार में कोई मृत्यु होती है तो शव दफनाने बड़ा बखेड़ा खड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जो बस्तर जिले के बड़े किलेपाल का है। यहां धर्मांतरित ईसाई समुदाय की एक महिला की मृत्यु हो गई थी। उसके शव को दफनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण और ईसाई समुदाय में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

 

दरअसल स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि आप वापस हमारे धर्म में आ जाओ और हमारे रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार करो। काफी जद्दोजहद के बाद मृत महिला के परिवार घर वापसी के लिए राजी हो गया। फिर हिंदू रीति रिवाज को अपनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। परिवार के लोग जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंच शुद्धिकरण के लिए यहां से पानी लेकर गए और अब घर वापसी की प्रक्रिया गांव में चल रही है।

Read Also  राज्यपाल हरिचंदन ने प्रख्यात साहित्यविद् और प्रकाशक अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया

 

22 साल पहले अपनाया था ईसाई धर्म 

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल 22 साल पहले किलेपाल 3 बिटी पारा में रहने वाले एक बघेल परिवार ईसाई धर्म को अपना लिया था। अब तक ईसाई धर्म के साथ प्रत्येक रीति रिवाज को निभाते आ रहे थे। इससे पहले भी इस परिवार में एक पुरुष की मौत हुई थी, जिसके बाद इसी तरह का विवाद सामने आया था. उस वक्त भी समाज के साथ बैठक में परिवार का बड़ा बेटा हिंदू धर्म अपनाया, जिसके बाद मृतक के शव को हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था. आज भी यही स्थिति निर्मित हुई है।

 

गांव में थी तनाव की स्थिति, पुलिस बल तैनात

इस परिवार में जब दोबारा मौत हुई तो मामला गंभीर हो गया. कल से गांव में तनाव की स्थिति थी, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार का बड़ा विवाद ना हो। आज समाज के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मृतक परिवार जो ईसाई धर्म अपनाया है वह अपने मूल धर्म में वापस आएगा तभी मृत शरीर का अंतिम संस्कार कर पाएगा। इस पर राजी होते हुए बघेल परिवार ने घर वापसी का मन बनाया और अब हिंदू धर्म में आने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद हिंदू धर्म के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...