Google Analytics Meta Pixel निविदा एवं कार्यदेश के बिना टी शर्ट और टोपी ख़रीदने का मामला सदन में गूंजा - Ekhabri.com

निविदा एवं कार्यदेश के बिना टी शर्ट और टोपी ख़रीदने का मामला सदन में गूंजा

निविदा एवं कार्यदेश के बिना टी शर्ट और टोपी ख़रीदने का मामला सदन में गूंजा। बता दे कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने ख़रीदीकी थी।ध्यानाकर्षण के ज़रिए भाजपा विधायक राजेश मूणत ने मामलाउठाया। मूणत ने कहा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की ख़रीदी बगैर निविदा ख़रीदी की गई। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में की जांच कराये जाने घोषणा की। खेल मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर इसकी ख़रीदी नहीं की गई थी। राजेश मूणत ने कहा कि खेल विभाग के संचालक ने पत्र लिखकर सरकार से राशि की मांग की है। सप्लाई करने वाली कंपनी ने विभाग को भुगतान संबंधी आवेदन दिया। इस आवेदन पर विभाग के सील और दस्तख़त भी हैं। इस आवेदन के आधार पर विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई। विभाग के हेमंत महापात्र के चैट में इस बात का ज़िक्र है। अधिकारियों के नाम,पते, फ़ोन नंबर सबका का डिटेल मैं दे देता हूँ। जब विभाग ने ख़रीदारी नहीं की तो अधिकारी कैसे इसमें शामिल थे। राजीव मितान क्लब के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है।

 

 

 

 

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा जब तक फ़र्म कार्यदेश नहीं दिखा सकता, तब तक भुगतान नहीं किया जा सकता। राजेश मूणत ने कहा-जब विभाग ने कार्यदेश नहीं दिया। तब कैसे 1 लाख 25 हज़ार टी शर्ट और टोपी की सप्लाई कैसे हो गई? विभाग ने सप्लाई रिसीव कैसे ले लिया? मार्च 2023 में विभाग ने शासन को इसके भुगतान को लेकर पत्र क्यों लिखा है? ख़रीदी के पहले विभाग ने बाक़ायदा मीटिंग भी की थी।

 

Read Also  चुनाव ड्यूटी में CRPF जवान के हाथ में फटा ग्रेनेड, इलाज के दौरान मौत

 

 

राजेश मूणत ने पूछा- मुख्यमंत्री ने बैठक लेकर क्या निर्देश दिया था?मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- 24 अगस्त 2023 को सीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रस्ताव लाया गया था कि राजीव मितान क्लब का एक आयोजन करना है। इसके बाद एक बैठक हुई जिसमें टी शर्ट और टोपी की ख़रीदी और आयोजन के लिए नौ करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई। नया रायपुर में इसका आयोजन हुआ। इसके बाद चुनाव आचार संहिता लग गई। सरकार में आने के बाद हमने राजीव मितान क्लब की गतिविधियों को देखते हुए हमने इसे भंग कर दिया है। राजेश मूणत ने कहा- जब विभाग ने वर्क ऑर्डर नहीं दिया तो फिर सप्लाई की रिसीविंग क्यों दी गई? क्या इस मामले की जांच विधानसभा की समिति से करायेंगे क्या?खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में जांच की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *