रायपुर, 16 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के नवा अंजोर विजन@2047 के तहत विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने विजन@2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग पोर्टल में दर्ज करें। उन्होंने कहा कि प्रगति रिपोर्ट समय पर अपलोड नहीं होने से मूल्यांकन प्रक्रिया प्रभावित होती है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि नवा अंजोर विजन@2047 का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ाना है। पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग और मूल्यांकन संभव होगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों में सुधार आएगा। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्यों में तेजी लाएं।
बैठक में विजन 2047 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए समन्वित और परिणामोन्मुख कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी न हो और तय समयसीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
सरकार का मानना है कि डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए विकास योजनाओं की पारदर्शी निगरानी से राज्य के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। नवा अंजोर विजन@2047 के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जवाबदेही को आवश्यक बताया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...