रायपुर। राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज एक विशेष समारोह में संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर की चारदीवारी पर नवनिर्मित भित्तिचित्र का लोकार्पण किया। ये भित्तिचित्र भारतीय सशस्त्र सेना की विभिन्न क्रियाकलापों को दर्शाते हैं। सैनिक कल्याण परिसर की चारदीवारी पर नवनिर्मित ये भित्तिचित्र भारतीय सेनाओं द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं सेना की सामर्थ्य को दर्शाते हैं।
सेना के शौर्य को भित्तिचित्र के माध्यम से प्रदर्शित करने से यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेंगी जिससे युवाओं का ध्यान सेना की तरफ आकर्षित होगा और वो भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे। गृहमंत्री साहू ने इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड के नवनिर्मित सभागार एवं उन्नयन वेबसाइट का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे (वीर चक्र) की वीरमाता को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं भूतपूर्व सैनिक हितग्राहियों को धनादेश प्रदान किया गया ।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन करने हुए सेना के जवानों की वीरता, त्याग और समर्पण की सराहना की और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड के उपक्रमों की भी सराहना की तथा झंडा दिवस फंड में 11001 रूपए का योगदान भी दिया। इस दौरान गृहमंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के साथ बातचीत की और उनके समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, धनंजय देवांगन सचिव गृह विभाग, मेजर जनरल संजय शर्मा (सेवानिवृत्त) एयर कमोडोर एस के सिंह, कमांडर, एंटी नक्सल टास्क फोर्स, प्रदीप टंडन, अध्यक्ष जिंदल स्टील एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे ।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...