Google Analytics Meta Pixel कोरबा परिवार की जिंदगी बदल रही पीएम सूर्यघर योजना, बिजली बिल अब मात्र 130 रुपये - Ekhabri.com

कोरबा परिवार की जिंदगी बदल रही पीएम सूर्यघर योजना, बिजली बिल अब मात्र 130 रुपये

रायपुर, 19 सितंबर 2025।देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ, सस्ती एवं निरंतर बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल नागरिकों को बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी क्रांतिकारी योगदान दे रही है।

 

छत्तीसगढ़ में इस योजना का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा को अपनाने की गति तेज हुई है।

 

देश की “पावर कैपिटल” कहे जाने वाले कोरबा जिले में इस योजना का खास महत्व है। यहाँ कई परिवार हर महीने बिजली बिल से छुटकारा पाकर बड़ी बचत कर रहे हैं। नकटीखार, कोरबा निवासी रंजीत कुमार इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।

 

रंजीत कुमार, जो एसईसीएल कुसमुंडा में डंपर ऑपरेटर हैं, पहले हर महीने हजारों रुपये बिजली बिल चुकाते थे। जब उन्हें पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत आवेदन किया। दो महीने पहले उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया। इस सिस्टम की कुल लागत करीब 2.10 लाख रुपये रही, जिसमें 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे केंद्र सरकार से मिली। बाकी राशि लोन और नकद भुगतान के माध्यम से पूरी की गई।

सिर्फ कुछ हफ्तों में ही उनका जीवन बदल गया। जहां पहले उनका बिजली बिल हर महीने हजारों रुपये आता था, वहीं अब उनका मासिक बिल घटकर मात्र 130 रुपये रह गया है।

 

पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

Read Also  साय कैबिनेट की बैठक आज...जानें शीतकालीन सत्र और धान खरीदी पर क्या होगा फैसला? हर अपडेट के लिए बने रहें

यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सौर ऊर्जा के उपयोग से कोयला और डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम हो रही है और वायु प्रदूषण में भारी कमी आ रही है। खासकर कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में, यह बदलाव ऐतिहासिक साबित हो रहा है।

 

रंजीत कुमार की खुशी

रंजीत कुमार ने बताया, “अब हमें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। बच्चों की पढ़ाई बिना रुकावट होती है और घर के सभी उपकरण बिना बाधा चलते हैं। सौर पैनल ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है।”

 

पीएम सूर्यघर योजना ने हजारों परिवारों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर दिया है और उन्हें आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती और स्वच्छ ऊर्जा की राह दिखाई है। यह योजना भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *