Google Analytics Meta Pixel रायपुर में दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण को लेकर बड़ी पहल शुरू   - Ekhabri.com

रायपुर में दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण को लेकर बड़ी पहल शुरू  

रायपुर, 25 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में अब प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। भारत सरकार के ज्ञानभारतम मिशन के तहत जिले में पाण्डुलिपियों के संरक्षण, सर्वेक्षण और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पहली बैठक में इस मिशन के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति में जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, महाविद्यालय प्राचार्य, संस्कृत एवं प्राचीन भाषाओं के विशेषज्ञ और जिला शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ज्ञानभारतम मिशन के तहत पाण्डुलिपियों, ताम्रपत्रों, ताड़पत्रों और दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों का व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर संग्रहण कर उनका सूचीबद्ध किया जाएगा। इन धरोहरों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा और उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएगा।

 

पुरातत्वविद प्रभात सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेजों का सर्वे किया जाएगा, जो कागज, ताड़पत्र या भोजपत्र पर लिखे गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2006-07 में भी पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण कर 250 से 300 पाण्डुलिपियां चिन्हित की गई थीं। वर्ष 2016 के बाद यह कार्य दोबारा शुरू हुआ और अब तक 3,222 सर्वे किए जा चुके हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि रायपुर के संस्कृत कॉलेज में पाण्डुलिपियों का समृद्ध संग्रह मौजूद है, जिसे मैपिंग और सर्वेक्षण के माध्यम से डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा।

Read Also  बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सर्वेक्षण कार्य में शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जाएगा। पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर चयनित लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाण्डुलिपि संग्रहकर्ताओं की सहमति से ही सर्वे किया जाएगा और पाण्डुलिपियों का स्वामित्व उनके पास ही रहेगा।

 

इस कार्य के लिए ‘GYAN BHARAT MOBILE APP’ का उपयोग किया जाएगा, जो गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है।

 

प्रसिद्ध इतिहासकार रमेन्द्रनाथ मिश्र ने बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि रायपुर जिले में पाण्डुलिपियों की बहुमूल्य उपलब्धता है और इस मिशन के माध्यम से इन्हें सुरक्षित और संरक्षित किया जा सकता है।

 

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *