Google Analytics Meta Pixel Moscow में विदेश मंत्रियों के मिलने से पहले पैंगोंग उत्तरी तट पर 100-200 राउंड चली थी गोलियां - Ekhabri.com

Moscow में विदेश मंत्रियों के मिलने से पहले पैंगोंग उत्तरी तट पर 100-200 राउंड चली थी गोलियां

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच 45 वर्षों बाद पहली बार एलएससी पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान करीब 100 से 200  गोलियां चलीं। यह जानकारी सेना के एक वरीष्ठ अधिकारी ने दी है। उनके मुताबिक गोलीबारी की पैंगोग झील के उत्तरी तट पर हुई थी। उन्होंने बताया की फिंगर तीन और चार जहां मिलते हैं वहां पैंगोंग के उत्तरी तट पर हावी होने के लिए यह फायरिंग हुई थी। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, रूस के मॉस्को में 10 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयंशकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की मुलाकात से पहले पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे के नजदीक दोनों सेनाओं में गोलीबारी हुई थी।

एक सैन्‍य अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटनाएं उस दौरान हुईं, जब दोनों देशों की सेनाएं फिंगर इलाके में पकड़ मजबूत करने के लिए गश्त कर रही थीं। हालांकि अभी तक इसके बारे में न तो चीन और न ही भारत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है। इससे पहले चुशूल सेक्टर में हुई फायरिंग की घटना पर दोनों देशों में तनातनी हुई थी। अधिकारी का कहना है कि ताजा फायरिंग चुशूल में हुई फायरिंग से भी ज्यादा भीषण थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि भारत और चीनी सेना के बीच एलएसी पर एक महीने में तीन बार फायरिंग की घटना हो चुकी है। अब तक सिर्फ चुशूल सेक्टर में हुई फायरिंग को लेकर ही दोनों देशों की ओर से आधिकारिक बयान आए हैं। अगस्त में मुकपरी में भी फायरिंग की घटना हुई थी, लेकिन उस बारे में कोई बयान नहीं आया। अब पेंगोंग के उत्तरी किनारे पर 100-200 राउंड फायर हुए हैं, मगर अब तक दोनों देशों में किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

Read Also  नहा रही महिला का बाथटब में गिरा चार्जिंग पर लगा आईफोन, करंट से मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर सितंबर की शुरुआत में भारतीय सेना पेंगोंग पर अपनी पोजिशन बदल रही थी। चीनी सेना इसी जगह पर महज 500 मीटर की दूरी पर है। इसी दौरान दोनों के बीच फायरिंग हुई। पहले एक छोटी घटना हुई, जिसके बारे में हमारे जवानों ने बताना जरूरी नहीं समझा। बाद में यही छोटी घटना बड़ी हो गई है और फिंगर 4 और फिंगर 3 पर कई राउंड फायरिंग हुई। 29-30 अगस्त को एलएसी पर ऊंची चोटियों पर पकड़ मजबूत करने के बाद भारत वहां अब चीन से ज्यादा फायदे वाली स्थिति में आ गया है।

हालांकि, मॉस्को में भारत-चीन के विदेश मंत्रियों और बाद में रक्षा मंत्रियों की बातचीत के बाद हालात कुछ काबू में होने की बात कही जा रही है। दोनों देशों के बीच आर्मी कमांडर लेवल पर बातचीत का दौर पर चल रहा है। अब देखना है कि इसमें क्या नतीजा निकलता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *