रायपुर, 27 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार की ओर से एक अनोखा उपहार दिया गया। नया रायपुर में आयोजित दोपहर भोज के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ राष्ट्रपति को उनके प्रवास की स्मृतियों का एक प्रिंटेड फोटो एल्बम और फोटो फ्रेम भेंट किया। राष्ट्रपति इस तोहफे को पाकर बेहद खुश हुईं।
मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित इस भोज में छत्तीसगढ़ी और उड़िया व्यंजन खास तौर पर परोसे गए थे, और राष्ट्रपति ने इस आतिथ्य का आनंद लिया। लेकिन, राष्ट्रपति की सबसे भावपूर्ण प्रतिक्रिया तब देखने को मिली जब उन्हें प्रवास के दौरान की तस्वीरों का यह विशेष एल्बम भेंट किया गया। फोटो एल्बम और फ्रेम में लगी तस्वीरें देखकर राष्ट्रपति के चेहरे पर खुशी और आश्चर्य का भाव नजर आया, जो वायरल तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है।
राष्ट्रपति ने इस तोहफे की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां लोग फोटो और वीडियो व्हाट्सएप और ईमेल पर शेयर करते हैं, वहां इतनी जल्दी प्रिंटेड एल्बम और फ्रेम तैयार करना वाकई विशेष है। उन्होंने कहा कि यह तोहफा उनके प्रवास की स्मृतियों को हमेशा के लिए संजोएगा और इसने मुख्यमंत्री के परिवार की परंपरागत नैतिक मूल्यों में आस्था को भी दर्शाया है।
उल्लेखनीय है कि इस एल्बम में विद्यार्थियों के साथ संवाद, भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, और मुक्तांगन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों की तस्वीरें शामिल थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...