रायपुर। पुजारी के बयान ने लोगों को अक्रोशित कर दिया है। मामला पुरानी बस्ती स्थिक शीतला मंदिर के पुजारी के सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट का है जिसमे दो समुदाय के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई है।
पोस्ट में पुजारी की फोटो और नंबर भी है। उन्होंने दो कई आपत्तिजनक बातें पोस्ट में लिखी है जिसे लेकर लोगों ने भारी विरोध किया हालत ऐसी हो गई की पुलिस फोर्स लगानी पड़ी। लोगों में भारी आक्रोश है। नारेबाजी औऱ हंगामा जारी है। सैकड़ों लोग सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं।










