मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर तीसरे दिन ही अमल शुरू
पांच सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर तीन दिन में ही ज़िला प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है। रायपुर के आबकारी उपायुक्त ने तेलीबांधा की शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए आज टेंडर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने 19 अगस्त को कृष्ण कुंज के शुभारंभ अवसर पर जनता की मांग पर तेलीबांधा की शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज़ी से अमल करते हुए आज उपायुक्त आबकारी ने तेलीबांधा में कृष्ण कुंज के समीप संचालित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान और विदेशी मदिरा दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए निविदा जारी की है। निविदा के माध्यम से इन दुकानों सहित रायपुर जिले की चार और विदेशी मदिरा दुकानों, एक देसी मदिरा दुकान, दो कंपोजिट मदिरा दुकानों और दो अन्य प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों को भी स्थानांतरित करने आवेदन मंगाए गए है।
निविदा पत्र पांच सितंबर 2022 तक आबकारी उपायुक्त कार्यालय कमरा नंबर 22 कलेक्टोरेट रायपुर में दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकते है। तकनीकी निविदा पत्र छह सितंबर 2022 को अपराह्न चार बजे खोले जाएंगे। वित्तीय निविदा खोलने की सूचना अलग से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिये आबकारी उपायुक्त कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर कमरा नंबर 22 में संपर्क किया जा सकता है।
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...