Google Analytics Meta Pixel गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में हंसते-मुस्कुराते चेहरों से गुलजार हुई पुष्प वाटिका - Ekhabri.com

गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में हंसते-मुस्कुराते चेहरों से गुलजार हुई पुष्प वाटिका

राजनांदगांव -गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम की खुशनुमा सुबह में आज पुष्प वाटिका हंसते-मुस्कुराते चेहरों से गुलजार हुई। कलेक्टर  डोमन सिंह की पहल पर आज पुष्प वाटिका में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित गुड मार्निंग राजनांदगांव अंतर्गत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बदली हुई फिजां में ठंड के बावजूद बच्चे, युवाओं एव बुजुर्गों ने सक्रियतापूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आर्टिस्टिक रोप स्किपिंग में युवा बच्चों ने ऊर्जा एवं शक्ति से भरपूर बेहतरीन रोप स्किपिंग की, तो वहीं डांस एक्सरसाईज में बच्चे एवं महिलाएं सभी जमकर झूमे। उल्लास एवं ऊर्जा से भरे युवाओं की टोली ने उत्साहपूर्वक विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। लाफ्टर योग के माध्यम से बच्चों को तनाव मुक्त करने तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए खुश रहने के लिए खूब हंसाया। खेलने-कूदने का लो संकल्प स्वस्थ रहने का है सही विकल्प के साथ सभी ने खूब कसरत की। बचपन की यादों को ताजा करते हुये टेढ़े-मेंढ़े रास्ते पर इरादे हैं, मजबूत के अंतर्गत सबने जिग-जैग दौड़ लगाई। गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम के जोश एवं जज्बे का आलम यह रहा कि दिव्यांगजन भी अपनी ट्राइसाकिल में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कोविड-19 संक्रमण के बाद स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाने की यह कोशिश रंग ला रही है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही तनाव को दूर रखने एवं खुश रहने की प्रवृत्ति को विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा माह के प्रथम शनिवार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगातार यह आयोजन किया जा रहा है तथा लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय में भी गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में भी योग एवं प्राणायाम कराया जा रहा है। राजनांदगांव की पहचान हॉकी से है और आज यहां सभी ने हॉकी का खेल भी उत्साह के साथ खेला है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियां खेल तथा योग-प्राणायाम जरूरी है। स्वस्थ एवं तंदुरूस्त रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...