टाना भगतों के आंदोलन से डालटनगंज स्टेशन पर फंसी राजधानी एक्सप्रेस में सवार युवती ने जिद पकड़ ली कि मेरे पास टिकट राजधानी एक्सप्रेस का है तो इसी से जाऊंगी। बस से जाना होता तो ट्रेन का टिकट क्यों लेती? युवती की जिद से रेलवे अधिकारी परेशान हो गए। दिल्ली तक फोन घनघनाने लगे। आखिर, उसकी जिद के आगे रेलवे बोर्ड को झुकना पड़ा। सिर्फ इस युवती को लेकर राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब चार बजे डालटनगंज से वापस गया और वहां से गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना हुई। दरअसल राजधानी एक्सप्रेस को डालटनगंज स्टेशन के कारण डालटनगंज स्टेशन तक ही जाना था। इसलिए इस ट्रेन के अन्य सभी यात्री बसों से भेजा जा चुका था।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से अनन्या ट्रेन के बी-3 कोच में सवार हुई थी। दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस में 930 यात्री सवार थे। टोरी में टाना भगतों के रेलवे ट्रैक पर चल रहे आंदोलन की वजह से राजधानी एक्सप्रेस डालटनगंज में रोक दी गई। पहले तो अधिकारियों ने सोचा कि आंदोलन खत्म हो जाएगा तो ट्रेन इसी रूट से रांची पहुंचा दी जाएगी। जब आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने यात्रियों को बसों से रांची भेजने का आदेश दिया। बोर्ड ने निर्देश दिया कि ट्रेन डालटनगंज में ही खड़ी रखी जाए। आंदोलन खत्म हो जाए तो उसे नियमित रूट से रांची भेज दिया जाए। इसके बाद 929 यात्री बस से रांची लाए गए, लेकिन अनन्या बस से रांची जाने के लिए तैयार नहीं हुई।
रेलवे अधिकारियों ने अनन्या के सामने असमर्थता जताते हुए कहा कि बोर्ड ने ट्रेन को डालटनगंज में ही खड़ा रखने का आदेश दिया है। इसलिए वह चाहे तो कार से रांची भेज सकते हैं। मगर, वह नहीं मानी। फिर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने डीआरएम को निर्देश दिया कि युवती को राजधानी एक्सप्रेस में बैठा कर ट्रेन गोमो व बोकारो के रास्ते रांची ले जाई जाए। अनन्या को लेकर राजधानी एक्सप्रेस 535 किलोमीटर अतिरिक्त चली। ट्रेन को डालटनगंज से सीधे रांची आना था। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 308 किलोमीटर है। मगर, ट्रेन को गया से गोमो और बोकारो होकर रांची लाना पड़ा। डालटनगंज से गया 217 किलोमीटर व गया से बोकारो 202 किलोमीटर और बोकारो से रांची 116 किलोमीटर यानी कुल 535 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। युवती की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की महिला सिपाही तैनात की गई थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...