रायपुर, 07 अगस्त 2024/ दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में 68 विद्यार्थियों को शोध उपाधि और 48 को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कहा, “हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं सभी शोधार्थियों और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही, उन शिक्षकों और माता-पिता को भी जिन्होंने विद्यार्थियों का समर्थन किया।”
IMG 20240807 WA0041
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को ‘नौकरी चाहने वाला’ नहीं बल्कि ‘नौकरी निर्माता’ बनाना है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे समाज के लिए काम करें और नवाचार, उद्यमिता, तथा स्टार्ट-अप में योगदान दें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में यूटीडी और निर्माणाधीन भवन में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने का अवसर मिलेगा, जिससे वे बेहतर नौकरी प्राप्त कर सकेंगे या स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकेंगे।”
मुख्यमंत्री ने पीएमश्री योजना के तहत छत्तीसगढ़ में स्कूलों के विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के सामंजस्य से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की कतार में खड़ा किया जाएगा।”
समारोह में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली के सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने दीक्षांत भाषण दिया और कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक, जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...