रायपुर, 06 जुलाई 2024: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस समारोह में विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और पत्रोपाधि के लिए विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
राज्यपाल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड दिए जाने पर भी बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय अति पिछड़े समुदायों और कोविड-19 से प्रभावित लोगों को शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उन शिक्षार्थियों के लिए प्रमुख केंद्र बन गया है जो उच्च शिक्षा से वंचित रह गए हैं या नौकरी पेशा वर्ग के विद्यार्थी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय अब विदेशी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर संयुक्त डिग्री कार्यक्रम शुरू कर सकेगा।
IMG 20240706 WA0024
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्यक्रम की शुरुआत को सराहनीय कदम बताया और प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर दिया। कुलपति प्रोफेसर बंशगोपाल सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...