भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए
रायपुर, 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की द्वितीय बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत श्री एम.एस. पैकरा, मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों के परिचय तथा उद्योग विभाग से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए की गई।
बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिले में उद्योग स्थापना से प्राप्त निवेश की जानकारी ली गई। इस अवसर पर बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में स्थापित 97 उद्योगों के माध्यम से कुल 1,059.53 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है, जिससे 2464 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने उद्योग स्थापना हेतु शासकीय भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित 13 प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक श्री विनित नायर ने सुझाव दिया कि उद्योग स्थापना से पूर्व निजी भूमि क्रय करते समय भूमि के विवादित अथवा अवैध होने की जानकारी अवश्य ली जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, रायपुर के कार्यपालन अभियंता श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने नवीन औद्योगिक क्षेत्र ‘प्लास्टिक पार्क, सरोरा’ में उद्योगों की स्थापना हेतु विद्युत सब-स्टेशन की आवश्यकता से अवगत कराया तथा प्रस्तावित एवं नवीन औद्योगिक पार्क क्षेत्रों में पृथक स्थल चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, जिला रायपुर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...