Google Analytics Meta Pixel वो सीरियल किलर नर्स, जिसने जहर का इंजेक्शन देकर 100 लोगों को उतार दिया था मौत के घाट - Ekhabri.com

वो सीरियल किलर नर्स, जिसने जहर का इंजेक्शन देकर 100 लोगों को उतार दिया था मौत के घाट

नई दिल्ली। अस्पताल में मौजूद नर्स की ये जिम्मेदारी होती है कि वह मरीजों की देखभाल करें। उन्हें स्वस्थ होने में मदद करे। लेकिन अगर नर्स ही मरीजों के मौत का कारण बन जाए, तो हालात बहुत बुरा हो जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे भला नर्स कैसे किसी के मौत का कारण बनेंगे। लेकिन आज हम आपको एक नर्स से जुड़ी ऐसी घटना के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वैसे तो आपने खूब सारी हत्याओं और सीरियल किलर की कहानी सुनी होगी। लेकिन इस सीरियल किलर की कहानी आपका दिल दहला देगी। दरअसल, ये घटना जर्मनी की है, जहां नील्स होएग्ल नाम के एक पुरुष नर्स ने 100 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, अब ये कातिल नर्स उम्रकैद की सजा काट रहा है। साल 1999 से 2005 के बीच जर्मनी के दो शहरों में नर्स नील्स होएग्ल पर 38 और 62 मरीजों की हत्या के आरोप हैं। होएग्ल ने अस्पताल में आए मरीजों को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। इस सीरियल किलर के द्वार की गई हत्याओं को लेकर अदालत ने कहा था कि ये घटना मानवीय कल्पनाओं से बिल्कुल परे है। साल 2015 के कोर्ट ट्रायल के दौरान नील्स होएग्ल के खिलाफ चल रही जांच का दायरा उस वक्त बढ़ा दिया गया, जब उन्होंने 30 लोगों की जान लेने की बात कबूल कर ली। इस ट्रायल में उन्हें कत्ल के दो, कत्ल की कोशिश के दो मामलों और मरीजों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दोषी पाया गया। जांच अधिकारियों ने 130 पूर्व मरीजों की कब्र खोद कर तफ्तीश के काम को अंजाम दिया, ताकि उन्हें जहर दिए जाने की संभावना का पता लगाया जा सके। बता दें कि साल 2005 में होएग्ले को जर्मनी के डेलमेनहोर्स्ट में एक मरीज को जहर देते हु पकड़ लिया गया था। पुलिस को इस बात का शक है कि होएग्ले ने 200 से अधिक मरीजों की जान ली होगी। हालांकि, अदालत ने इस बात को साबित नहीं कर पाया, क्योंकि होएग्ले की याददाश्त ठीक से काम नहीं कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...