Google Analytics Meta Pixel बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही गरीब महिला के बेटे ने मितान को किया फोन और महज 4 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया राशन कार्ड - Ekhabri.com

बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही गरीब महिला के बेटे ने मितान को किया फोन और महज 4 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया राशन कार्ड

अब आयुष्मान कार्ड के जरिये हो सकेगा निशुल्क इलाज

रायपुर-बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही एक गरीब महिला को मुख्यमंत्री मितान योजना से बड़ा सहारा मिला है । मितान द्वारा गंभीर रूप से बीमार महिला को मात्र 4 घंटे के अंदर अस्पताल में राशन कार्ड बनवाकर दिया गया है । कांशीराम नगर में रहने वालीं 60 वर्षीय सुनीता राव(बदला हुआ नाम ) की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है । करीब 15 दिन पहले जांच में पता चला कि उन्हें किडनी की में तकलीफ के साथ बोन कैंसर है । बेहतर इलाज के लिये उनके बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया । लेकिन इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड की जरूरत थी पर राशन कार्ड ना होने की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था । गुरुवार की दोपहर उनके बेटे दुर्गेश राव को किसी ने मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में बताया । दुर्गेश ने मुख्यमंत्री मितान योजना के नंबर 14545 पर फोन लगाया और राशन कार्ड की जरूरत बतायी । मितान ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लिये और 4 घंटे के भीतर राशन कार्ड महिला के बेटे को सौंप दिया । राशन कार्ड बनने के बाद आयुष्मान कार्ड के लिये आवेदन कर दिया है । जिससे निशुल्क इलाज हो सके । दुर्गेश ने मितान योजना के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुये कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि चार घंटे के भीतर मेरे हाथ में राशन कार्ड होगा ।

कहानी मितान की जुबानी – इलाज के लिये जरूरतमंद महिला तक तत्काल राशन कार्ड पहुंचाने वाले मितान गुलशन साहू ने बताया कि उनके पास दोपहर में करीब 2 बजे फोन आया । मैं तत्काल अस्पताल पहुंचा और वहां सारे दस्तावेज लेकर परीक्षण के लिये खाद्य विभाग को भेज दिये  साथ ही मामले की संवेदनशीलता से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया । चूंकि महिला बेहद गरीब परिवार से हैं और आयुष्मान कार्ड के लिये राशन कार्ड की तत्काल जरूरत थी इसलिये मैं सारी औपचारिकताओं को जल्दी से पूरा कराकर करीब 6 बजे अस्पताल पहुंचकर उनके बेटे दुर्गेश साहू को राशन कार्ड सौंप दिया ।

राशन कार्ड के लिये जबरदस्त रिस्पॉन्स- नागरिकों को घर बैठ सुविधाएं पहुंचाने वाली मुख्यमंत्री मितान योजना की लोगों के बीच बेहद लोकप्रियता है । जबसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योजना में राशनकार्ड बनवाना शामिल किया है तबसे 14545 नंबर पर लगातार अप्वांटमेंट के लिये फोन आ रहे हैं । राशन कार्ड के लिये महज 6 दिन में करीब डेढ़ हजार लोगों ने अप्वाइंटमेंट लिया है । अब राशन कार्ड बनवाने हेतु मितान इनके घर जाकर आवश्यक दस्तावेज परीक्षण हेतु ले रहे हैं । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 90 हजार  से अधिक नागरिकों ने घर बैठे ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1 लाख 89 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है।

ऐसे होती है प्रक्रिया-  मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये आवेदक मितान की सेवा के लिये टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *