Google Analytics Meta Pixel बिजली की दरों में वृद्धि कर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया- योगेश तिवारी - Ekhabri.com

बिजली की दरों में वृद्धि कर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया- योगेश तिवारी

बेमेतरा। जिले में अघोषित बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान है। अब बिजली की दर महंगी होने से उपभोक्ताओं को दोहरी मार पड़ेगी। किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का दंभ भरने वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरप्लस बिजली होने के बावजूद लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे सरकार की नीति और नियत दोनों उजागर हो रही है। अब नए टैरिफ में हर वर्ग को महंगी बिजली का झटका लगा है। इसमें सबसे ज्यादा कीमत घरेलू वर्ग की बढ़ी है। जहां सौ और दो सौ यूनिट तक में 20 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है। वहीं 201 से 400 यूनिट तक 30 पैसे यूनिट कीमत बढ़ाई गई है। सबसे ज्यादा कीमत में इजाफा 401 से 600 यूनिट में 70 पैसे बढ़ी है। 601 यूनिट से ज्यादा की खपत पर 50 पैसे प्रति यूनिट कीमत बढ़ी है। गैर घरेलू वर्ग में 15 से 30 पैसे, कृषि पंपों में 50 पैसे, कृषि संबंधी कार्यों के अलग-अलग वर्ग में 10 से 50 पैसे का इजाफा किया गया है। लघु उद्योगों में आटा चक्की और अन्य उद्योगों में 25 से 50 पैसे प्रति यूनिट कीमत बढ़ाई गई है। एलटी के बाद एचटी वर्ग में रेलवे की बिजली के टैरिफ में 20 पैसों का इजाफा किया गया है। माइंस वालों का टैरिफ 11 केवीए से 220 केवीए तक 60 पैसा, अन्य उद्योगों में 39 से 44 पैसा, स्टील उद्योग में 25 से 60 पैसा प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है। स्टील उद्योग में लोड फेक्टर की वर्तमान सुविधा को 63 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। राज्य सरकार की विफलता का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। राज्य सरकार के द्वारा हजारों करोड़ रुपए कर्ज लिया जा रहा है, नतीजतन प्रदेश की जनता पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। अब बिजली की दरों में वृद्धि कर राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। बिजली बिल हाफ का वादा पूरा करना तो दूर गरीबों को लाखों रुपए बिजली बिल थमाया जा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद इन बिजली के बिल में कोई रियायत नहीं की जा रही है। बिजली कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा गरीब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। अब बिजली की दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...