Google Analytics Meta Pixel राज्य शासन ने 4 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालयों की स्थापना के लिए दी स्वीकृति - Ekhabri.com

राज्य शासन ने 4 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालयों की स्थापना के लिए दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए 132 पद का किया गया सृजन

अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को होगी बड़ी सहूलियत

रायपुर- स्कूली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने के बाद अब स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 4 महाविद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना नहीं पड़ेगा।  मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में की गई घोषणा को अमल में लाते हए आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना सहित नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बजट 2023-24 के नवीन मद में किए गए प्रावधानों के अनुसार 04 अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 132 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

स्वीकृत नवीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय

1.स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा जिला कोरबा 2. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय रायगढ़, जिला रायगढ़ 3. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर, जिला बिलासपुर 4 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद जिला महासमुंद के नाम शामिल हैं।

Read Also  चाय बनाने में देरी से नाराज पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 132 पद

प्राचार्य के लिए 04, सहायक प्राध्यापक के लिए 48, ग्रंथपाल के लिए 04, क्रीड़ाधिकारी के लिए 04, सहायक ग्रेड-01 के लिए 04, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 20, सहायक ग्रेड-02 के लिए 04, सहायक ग्रेड-03 के लिए 04, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 20, भृत्य के लिए 08, बुक लिफ्टर के लिए 04, स्वच्छक के लिए 04 एवं चौकीदार के लिए 04 पदों का सृजन किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *