Google Analytics Meta Pixel मोदी के एक मंत्री की रणनीति ने कांग्रेस के पंजे से छीन ली जीत - Ekhabri.com

मोदी के एक मंत्री की रणनीति ने कांग्रेस के पंजे से छीन ली जीत

बीजेपी ने हरियाणा में कांग्रेस के सपने को तोड़ते हुए जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी के लिए यह विधानसभा चुनाव नाक की लड़ाई बन चुकी थी। इस चुनाव में पार्टी ने एक होकर एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, जिसमें पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अहम रोल रहा। ये साल में दूसरी बार था, जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य चुनावों में बीजेपी की सफलता सुनिश्चित की। इससे पहले उन्हें ओडिशा चुनाव की बागडोर दी गई थी, जहां उन्होंने जून में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को हराकर बीजेपी की पहली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

 

 

इस साल की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण चुनावी जीत का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में माना जाता है। पिछले 10 सालों से वह पार्टी नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे हैं।

 

 

 

 

कांग्रेस की हार के खिलाफ बीजेपी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी ने हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया तो वहीं कांग्रेस की झोली में 37 विधानसभा सीटें आई। 10 साल की सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने चुनावों को सफलतापूर्वक मैनेज किया।

 

 

 

 

ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया, महासचिव महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा, राज्य प्रमुख मोहन लाल बडोली, कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी और अन्य पार्टी के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए। ऐसे में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी का कहना है कि गैर-जाट और शहरी मतदाताओं ने उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिया है, जिसके कारण हरियाणा में बीजेपी फिर से सत्ता में लौट पाई है।

 

 

 

राजनीतिक विश्लेषक ये मानते हैं कि बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाकर ओबीसी, उच्च जाति और अन्य मतदाताओं का वोट पाने में सफल रही। बीजेपी ने साल 2019 की 40 सीटों और 37 फीसदी वोट शेयर में सुधार करते हुए इस बार 48 सीटें और लगभग 40 फीसदी वोट शेयर हासिल किया।

 

 

 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा, “हरियाणा के किसान, जवान और पहलवान ने विकास और सुशासन के पार्टी के एजेंडे के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया। अब ये जीत आगामी महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की दिशा तय करेगी। पार्टी के एक नेता ने कहा कि ये जीत हरियाणा के तीन केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत और कृष्ण पाल गुर्जर के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *