Google Analytics Meta Pixel सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया को सरल किया - Ekhabri.com

सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया को सरल किया

मरणासन्न रोगियों को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिलाने की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने सरल किया है। शीर्ष न्यायालय ने अपने ताजा आदेश में प्रक्रिया के मुश्किल प्रावधानों को खत्म कर उसे सरल बनाया है। इससे 2018 में दिए गए इच्छा मृत्यु के अधिकार संबंधी आदेश का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा।

 

 

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि प्रक्रिया में लाइलाज बीमारी के शिकार मरणासन्न् रोगी के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इच्छा मृत्यु के बहुत से मामलों में उनकी शिकायतें और सुझाव प्राप्त हुए हैं, इसीलिए पूर्व आदेश की समीक्षा करके उसमें बदलाव किया गया।

 

 

 

नए आदेश के अनुसार इच्छा मृत्यु संबंधी दस्तावेज पर दो गवाहों की उपस्थिति में एक्जीक्यूटर के हस्ताक्षर होंगे। इस प्रक्रिया में स्वतंत्र गवाहों को प्राथमिकता मिलेगी। इस दस्तावेज को नोटेरी या राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। दस्तावेज तैयार करते समय मरीज के हस्ताक्षर करने या निर्णय लेने में अक्षम होने की स्थिति में उसके संरक्षक या नजदीकी रिश्तेदारों का उपस्थित रहना आवश्यक है। इसमें चिकित्सक की राय भी बहुत महत्व रखती है। पीठ में जस्टिस अजय रस्तोगी, अनिरुद्ध बोस, ऋषिकेश राय और सीटी रविकुमार भी शामिल थे।

 

 

2018 में दिए गए आदेश में इच्छा मृत्यु संबंधी वसीयत में मरीज के खुद के हस्ताक्षर करने का प्रविधान था। उसे यह कार्य दो गवाहों और प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष करना होता था। गंभीर स्थिति वाले ज्यादातर मरीजों के लिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना संभव नहीं होता था। प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी की उपलब्धता की कठिन होती थी। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में बाधा आती थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...