छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा सत्र 22 जुलाई से, 5 बैठकें होंगी

रायपुर, 25 जून 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा सत्र 22 जुलाई 2024 से शुरू होगा और 26 जुलाई 2024 तक चलेगा। इस वर्षाकालीन सत्र में कुल 5 बैठकें निर्धारित की गई हैं। सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।










