Google Analytics Meta Pixel रायपुर में मर्डर:इलेक्ट्रिशियन ने युवकों से कहा- बाइक देखकर चलाओ, लड़कों ने चाकू से गोद दिया - Ekhabri.com

रायपुर में मर्डर:इलेक्ट्रिशियन ने युवकों से कहा- बाइक देखकर चलाओ, लड़कों ने चाकू से गोद दिया

रायपुर। रायपुर में एक इलेक्ट्रिशियन की हत्या कर दी गई। सड़क पर बेतरतीब बाइक चला रहे लड़कों से उसने बहस की और यही उसकी मौत की वजह बन गई। बदमाशों ने चाकू से उस पर कई वार किए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो चुकी है। मामला गुढ़ियारी इलाके का है। बुधवार की शाम, 24 साल के अकरम खान पर जानलेवा हमला हुआ । दो बाइक सवार लड़कों ने चाकू से इसके शरीर पर कई वार कर दिए थे । बुरी तरह से जख्मी हालत में अकरम को अस्पताल पहुंचाया गया अब गुरुवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकरम की हत्या करने वाले 19 साल की रवि राव और 22 साल के खिलेश्वर साहू को पकड़ा है । यह दोनों गुढ़ियारी इलाके के ही रहने वाले हैं। अकरम भी गुढ़ियारी में ही रहता था। 24 साल का अकरम निर्माणाधीन मकानों में वायर फिटिंग का काम किया करता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार को अकरम अपने काम से निकला हुआ था, सड़क पर रवि और खिलेश्वर बाइक से जाते वक्त अकरम से टकराए । अकरम ने कहा- गाड़ी देख कर चलाया करो, इतना कहने पर रवि और खिलेश्वर अकरम पर टूट पड़े। दोनों बदमाशों ने अकरम को खूब पीटा इसके बाद अपने पास रखे चाकू से उसके पेट में घुसा दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ही बदमाश प्रवृत्ति के युवक हैं इलाके में आवारागर्दी करना चाकू लेकर लोगों को डराना धमकाना यही किया करते थे । हमले के फौरन बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी थी मोहल्ले से ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर उनके पास चाकू आया कहां से। पुलिस लगातार शहर के गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान भी चला रही है और उनके पास से चाकू जप्त कर रही है।
4 दिन में 3 मर्डर
रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से हत्या की वारदातों की खबरें आ रही हैं । बीते 4 दिनों में राजधानी में हत्या की तीन वारदातें हो चुकी है पहला मामला खम्हारडीह इलाके का है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के बीच विवाद हुआ तो पीट पीटकर दसवीं के छात्र मोहन सिंह की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है । दूसरा मामला बुधवार को सामने आया जिसमें डायल 112 के लिए काम करने वाली एक युवती को उसके प्रेमी ने ही चरित्र संदेह की वजह से हथौड़े से हमला करके जान ले ली। अब तीसरी घटना गुढ़ियारी की जहां एक इलेक्ट्रिशियन की सड़क पर चल रहे बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *