Google Analytics Meta Pixel राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई का हुआ समापन - Ekhabri.com

राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई का हुआ समापन

रायपुर। राजधानी रायपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय पारंपरिक खेल मड़ई का रंगारंग समापन आज स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में हुआ। इस खेल मड़ई में राज्य के 17 जिलों के लगभग 700 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। खेल मड़ई में विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों द्वारा पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया गया।

राजधानी के विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित किए गए खेल मड़ई में फुगड़ी, गेड़ी, रस्साकसी, मटका दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मड़ई में तीरंदाजी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। जनजातीय महोत्सव में स्कूली बच्चों के साथ युवाओं ने भी हिस्सा लिया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों के पारंपरिक खेल मड़ई का इतने व्यापक आयोजन राज्य स्तर पर आयोजन किया गया।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न जनजातीय समुदायों द्वारा पारंपरिक रूप से खेले जाने वाले खेल जैसे तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, भौरा, फुगडी, बिल्ला रस्साखींच, सत्तुल, भारा दौड, बोरा दौड, सुई धागा दौड, मुदी लुकावन, तीन टंगड़ी दौड़ तथा नौकायन आदि का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिकाओं हेतु दो वर्ग 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग तथा खुली प्रतियोगिता अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक (महिला एवं पुरुष) हेतु पारंपरिक रूप से खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर जनजातीय अभिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखण्डों से खेलवार विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों से एंट्री आमंत्रित कर बीते 22 से 28 जुलाई तक खेल प्रतियोगिता जिलों में आयोजित की गई थी।

Read Also  आमिर की मां को आया मेजर हार्ट अटैक, अस्पताल में हुईं भर्ती

आज आयोजित कार्यक्रम अन्तर्गत गिल्ली डंडा बालक 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः राजनांदगांव जिले से मेहत्तर राम, कोरबा से दुलार एवं नारायणपुर से महेश कोराम रहे. जबकि खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर बिलासपुर से सुरज कुमार, नारायणपुर से रामजी हङडे एवं कोरबा से परदेशी बिरहोर रहे। इसी प्रकार बालिका 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कमशः जिला महासमुन्द से ईश्वरी कुमारी, बिलासपुर से आरती एवं राजनांदगांव से गुनिता रही, जबकि खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कमशः राजनांदगांव जिले से प्रेमकुवर, बिलासपुर से कांति बैगा एवं महासमुन्द से पुन्नी कमार रही।

इसी प्रकार से गुलेल बालक 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कमशरू जशपुर जिले से रामकुमार, सरगुजा से सदन श्री एवं कोरबा से राजकुमार बिरहोर रहे जबकि खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला गरियाबंद से सुरेश रायगढ़ से वर्जित एवं बलरामपुर से उमेश रहे मुदी (गोटी) लुकावन 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः जिला बिलासपुर से तानिया बैगा, जशपुर जिले से सरस्वती एवं राजनांदगांव से दीपिका नुरेटी, जबकि खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कमशः कोरबा जिले से मोना बिरहोर, बिलासपुर से कांति एवं नारायणपुर जिले से सुधनी दुग्गा रहे। तीन टगंड़ी दौड़ बालक 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कमशः जिला जशपुर से अगस्तु राम, देवनाथ, सरगुजा से समल कुमार, रविशंकर एवं गौरेला पेण्ड्रा से बिष्णु रामप्रसाद रहे। इसी प्रकार तीन टगंड़ी दौड़ बालिका 14 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कमशः महासमुन्द से हिना, माया, रायगढ़ से जमुना, रामकुमारी एवं नारायणपुर से रमिला ध्रुव, सुजाता रही। जबकि खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः गरियाबंद से नीलकमल, सुरेश, नारायणपुर से लक्ष्मण, अभिजीत एवं राजनांदगांव से समारू, रामजी तथा महिला वर्ग सरगुजा से दुर्गावती, दंतेश्वरी, बिलासपुर से कांति, फुलकुंवर एवं गरियाबंद से सुधनी, दीपिका रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...